दक्षिण अफ्रीका में होने वाली कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का चयन
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) : लखनऊ में आयोजित ट्रायल में 7 पहलवानों का चयन सीनियर कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप ( Senior Commonwealth Wrestling Championship) के लिए हुआ है। जो की अगले महीने साउथ अफ्रीका में आयोजित की जाएगी। गांव सिंघवा खास निवासी कोच जसवीर उर्फ भूरा सीएसआईएफ वो कोच के पद पर तैनात है। ट्रायल में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी मिर्चपुर के पांच पहलवानों का चयन सीनियर कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जो की चार से 6 दिसंबर तक साउथ अफ्रीका में आयोजित की जाएगी।
सीनियर कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती टीम

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप 4 से 6 दिसंबर तक साउथ अफ्रीका में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए लखनऊ के साईं सेंटर में शुक्रवार को ट्रायल आयोजित की गई। जिसमें हांसी के पहलवान सन्नी सीएसआईएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और झज्जर के पहलवान निखिल हवलदार के पद पर तैनात हैं दोनों ही खेल कोटे से सेना में भर्ती हुए थे। शुक्रवार को लखनऊ के साईं सेंटर में ट्रायल का आयोजन किया गया था। जिसमें 63 किलोग्राम ग्रीको रोमन के लिए सन्नी और 61 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती के लिए निखिल का चयन हुआ है। अब यह दोनों पहलवान देश के लिए साउथ अफ्रीका में खेलने के लिए जाएंगे।
खेलकोटे से सरकारी नौकरी में भर्ती

कोच जसवीर ने बताया कि वह जब भी गांव में आते हैं तो युवाओं को खेलने के लिए जागरुक करते हैं ताकि युवा खेलकोटे से सरकारी नौकरी में भर्ती हो सके वही अच्छे खिलाड़ी अपने खेल की प्रतिभा के दम पर गांव का नाम भी रोशन करते हैं। आज युवाओं का ध्यान खेलों की तरफ कम दिखाई देता है लेकिन हमें जागरुक करने की जरूरत है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलों के लिए प्रेरित करना चाहिए।
सीनियर कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में शहीद भगत सिंह अकैडमी मिर्चपुर के पांच पहलवानों का चयन – कोच अजय ढांडा

शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी मिर्चपुर के कोच अजय ढांडा ने बताया कि सीनियर कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप 4 से 6 दिसंबर तक साउथ अफ्रीका में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए लखनऊ के साईं सेंटर में शुक्रवार को ट्रायल आयोजित की गई। जिसमें अकादमी के पहलवान गांव साबरवास निवासी चंद्रमोहन 79 किलोग्राम भार वर्ग में, पहलवान विक्की हुड्डा गांव खंडवाली निवासी 97 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे। महिला पहलवानों में 73 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्चपुर निवासी गरिमा ढांडा व दो अन्य महिला पहलवानों का चयन हुआ है।











