जींद में जाम से मिलेगी राहत: कबीर चौक और Dalamwala Hospital के पास लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल, 37.20 लाख का टेंडर जारी

By sunilkohar

Published On:

जींद में जाम से मिलेगी राहत: कबीर चौक और Dalamwala Hospital के पास लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल, 37.20 लाख का टेंडर जारी

---Advertisement---

जींद शहर में दो जगहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल, टेंडर जारी

जींद शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और आए दिन लगने वाले जाम से नागरिकों को राहत दिलाने की दिशा में नगर परिषद ने एक बड़ा कदम उठाया है। Jind City के दो सबसे व्यस्त और संवेदनशील प्वाइंट्स कबीर चौक और दालमवाला अस्पताल के पास जल्द ही आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर परिषद की ओर से री-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन दोनों महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर कुल 37.20 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी, जिससे स्थानीय चालकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Jind Municipal Council Tender के मुताबिक वार्ड नंबर-29 स्थित कबीर चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने के कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसी प्रकार वार्ड-18 के तहत आने वाले सफीदों रोड पर दालमवाला अस्पताल के पास भी ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिसके कारण अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन सिग्नलों के लग जाने से यातायात का संचालन बेहद व्यवस्थित हो जाएगा।

Jind Traffic Signal प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 37.20 लाख रुपए

कबीर चौक पर ट्रैफिक लाइट स्थापित करने के लिए नप ने करीब 18.60 लाख रुपए, दालमवाला अस्पताल चौक पर भी 18.60 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। Jind Traffic Signal के दोनों प्रोजेक्ट्स टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार माह की तय समय सीमा के भीतर इन सिग्नलों को स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और 19 नवंबर तक आवेदन जमा कराए जाएंगे। ठेकेदार पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 20 नवंबर को सुबह नगर परिषद जींद कार्यालय में बिड खोली जाएंगी।
यातायात व्यवस्था सुगम होगी
शहर के कबीर चौक और दालमवाला अस्पताल चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने के लिए नगर परिषद की ओर से दोबारा टेंडर जारी किया गया है। दोनों जगहों पर करीब 37.20 लाख के बजट से सिग्नल लाइट लगाई जाएंगी। इससे यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी। अमित कुमार, एमई, नगर परिषद, जींद।

You Might Also Like

Leave a Comment