हिसार के सेक्टर 1-4 में दो स्कूटियों की टक्कर, बुजुर्ग महिला गंभीर| Hisar Accident News

By sunilkohar

Published On:

हिसार के सेक्टर 1-4 में दो स्कूटियों की टक्कर, बुजुर्ग महिला गंभीर| Hisar Accident News

---Advertisement---

हिसार के सेक्टर 1-4 में हादसा: दो स्कूटियों की टक्कर में बुजुर्ग महिला गंभीर, पोता बाल-बाल बचा

Hisar Accident News: हिसार के सेक्टर 1-4 में दादी-पोते की स्कूटी में दूसरे स्कूटी सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। Sector 1-4 Hisar Accident में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर का ऑपरेशन किया गया है और वे आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। पुलिस ने पोते की शिकायत पर अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 1-4 के मेन रोड चौराहे पर Accident

हिसार के सेक्टर 1-4 स्थित जिंदल हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले रजत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है। रजत के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी स्कूटी पर अपनी दादी बिमला देवी को बैठाकर घर जा रहा था। जब वे Sector 1-4 Hisar के मेन रोड चौराहे पर पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

मैडिसिटी हस्पताल हिसार में भर्ती

रजत के मुताबिक, टक्कर लगने से उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। Sector 1-4 Hisar Accident में रजत को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सिर में चोट लगने की वजह से उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसने तुरंत अपनी दादी को मैडिसिटी हस्पताल हिसार में भर्ती करवाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा है और उनके सिर का ऑपरेशन किया गया है।

पुलिस ने रजत कुमार की शिकायत पर अज्ञात सफेद स्कूटी सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजत ने बताया कि उनके गिरते ही आरोपी चालक अपनी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके कारण वह गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाया।

Leave a Comment