NK Enterprise कंपनी में चोरी करने घुसे तीन आरोपी काबू, दोबारा वारदात को अंजाम देने पहुंचे | Sonipat News Today

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

एनके एंटरप्राइज कंपनी में चोरी

Sonipat News Today: सोनीपत के राई स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एनके एंटरप्राइज कंपनी में चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों को सुरक्षा एजेंसी की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी कंपनी का ताला तोड़कर इंसुलेटर चोरी कर रहे थे। जांच में सामने आया कि इनमें से दो आरोपी 11 नवंबर को भी कंपनी एल्युमिनियम के बिजली कंडक्टर चोरी कर चुके थे। राई थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। से
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के होलंबी कलां निवासी विशाल, जितेंद्र और अरुण 14 नवंबर की सुबह करीब 6:15 से 6:30 बजे के बीच मोटरसाइकिल पर NK Enterprise Sonipat पहुंचे थे। तीनों ने कंपनी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और इंसुलेटर चोरी करने लगे। इसी दौरान कंपनी की सुरक्षा में तैनात उधय लाइव मॉनिटरिंग टीम की पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें चोरी के सामान सहित पकड़ लिया और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी।
NK Enterprise Rai Sonipat के स्टोरकीपर आशीष निवासी अकबरपुर बारोटा ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि 11 नवंबर को जितेंद्र और अरुण ने एल्युमिनियम के बिजली कंडक्टर एनके एंटरप्राइज कंपनी चोरी किए थे।

Leave a Comment