नारनौंद टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित
नारनौंद टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. अजय लोहान ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विजुअल आर्ट, क्लासिकल नृत्य, फोक नृत्य, ड्रामा, क्लासिकल म्यूजिक और फोक म्यूजिक की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फोक हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग, फोक हरियाणवी ग्रुप डांस और ग्रुप थियेटर प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
ये रहे Narnaund Talent Search Competition के विजेता
Narnaund Talent Search Competition के नोडल अधिकारी डॉ. अजय लोहान ने बताया कि कक्षा छठी से आठवीं वर्ग की विजुअल आर्ट प्रतियोगिता में अंशिका पुत्री कुलदीप और भारती पुत्री मनजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल नृत्य में भैणी स्कूल की रौनक और फोक नृत्य में ऋचा ने बाजी मारी। ड्रामा प्रतियोगिता में राजथल स्कूल की छात्रा चहक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में अंजना मिगलानी, रितु कुमारी, सुषमा और सुदेश ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डॉ. अजय लोहान, एबीआरसी कविता, उर्मिल, सुशीला, नरेंद्र लोहान, निशा और रोहित दुबे ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।










