Sonipat wedding DJ fight : चिड़ाना का मामला, 4 नामजद समेत अन्य पर केस
सोनीपत जिले के चिड़ाना में आयोजित शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते हुए शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, Sonipat wedding DJ fight में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इनमें 2 भाई व मां शामिल हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों और दो-तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चिड़ाना के शिकायतकर्ता कपिल देव ने बताया कि वे पड़ोसी रितेश की शादी में शामिल होने गए थे, जहां उनकी मां गुड्डी भी मौजूद थीं। आरोप है कि रात करीब 11 बजे शादी में डीजे पर गांव के ही हर्ष, विजय और सागर के साथ कपिल देव की कहासुनी हो गई, जिसके बाद तीनों ने उनके साथ मारपीट की।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह और उनकी मां घर लौट रहे थे, तब सागर के घर के सामने हर्ष, विजय, अजीत तथा दो-तीन अन्य साथियों ने डंडों, लात और घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि सागर ने अपने घर की छत से ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। बीच-बचाव और इलाज के लिए वाहन का इंतजाम करने पहुंचे भाई भूपेश के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और पीड़ितों के मकान के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को भी तोड़ दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि Sonipat wedding DJ fight में घायल कपिल देव, भूपेश और गुड्डी को सरकारी अस्पताल गोहाना से रेफर कर बीपीएस जीएमसी खानपुर कलां भर्ती कराया गया है। एमएलआर के मुताबिक, गुड्डी को 3 चोटें, भूपेश को 5 चोटें और कपिल देव को 4 चोटें दर्ज की गईं। हु मुंडलाना पुलिस चौकी के एएसआई सुरेंद्र सिंह खानपुर अस्पताल पहुंचे, कपिल देव की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया।













1 thought on “डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, बीच-बचाव करने आए भाई और मां को भी पीटा; केस दर्ज | Sonipat wedding DJ fight”