हिसार में पुलिसकर्मी पर हमला : बाइक सवारों ने रोककर Hansi CIA Police कर्मी पर पत्थरों से हमला
Latest Hisar News: हांसी सीआईए पुलिस कर्मी पर हिसार में हमला करने का मामला सामने आया है। हिसार के कैमरी रोड़ पर स्थित शराब ठेके के पास हुई इस वारदात में सीआईए पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। साइड देने को लेकर विवाद में सीआईए में तैनात पुलिसकर्मी पर बाइक सवार युवकों ने पत्थरों से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित पुलिस कर्मी को उपचार के लिए पहले अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आजाद नगर थाना पुलिस को सूचना भेजी है।
बाइक सवारों के साथ साइड देने को लेकर विवाद
थाना प्रभारी मंदीप ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच अधिकारी नियुक्त करके घायल कर्मी के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल में भेजा है। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घायल पुलिसकर्मी हांसी सीआईए में तैनात है। कैमरी रोड स्थित कॉलोनी में आवास है। सोमवार को पत्नी के साथ गाड़ी में सवार होकर PLA Hisar से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवारों के साथ साइड देने को लेकर विवाद हुआ था।
कैमरी रोड पुल शराब ठेके के पास
पुलिस कर्मी के अनुसार जब कैमरी रोड पुल से नीचे उतरे तो शराब ठेके के पास बाइक सवारों ने आकर रोक लिया। धमकाते हुए अभद्रता करने लगे। गाड़ी से बाहर निकला तो उन्होंने पत्थर उठाकर मारने शुरू कर दिए। सिर में दो-तीन जगह चोटें मारीं। शोर-शराबा होने पर वहां से युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे।









