---Advertisement---

Accident: जींद में नेशनल हाईवे 152 डी पर दर्दनाक हादसा, खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रही महिला सहित तीन की मौत, दो गंभीर

Follow Us
---Advertisement---

Accident on National Highway 152 D in Jind News Today      

Jind Accident News: हरियाणा से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे 152 पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा ( ( Accident  ) हो गया। खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे हैं श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। नेशनल हाईवे 152 डी पर हुए सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ‌ हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायलों का उपचार हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लजवाना कलां के पास हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह एक कार नेशनल हाईवे से होकर नारनौल की तरफ जा रही थी। ‌कार जैसे ही जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव लजवाना कलां के पास पहुंचे तो कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कार की कुत्ते के साथ चक्कर होने की वजह से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने तुरंत ही गाड़ी को रोका और कार में सवार सभी लोग क्षतिग्रस्त हुई कार को नीचे उतरकर देख रहे थे कि तभी पीछे से तेज स्पीड से आ रहे ट्रक में कार को टक्कर मार दी।

Julana Accident News Today

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार सवारों को कुचलते हुए हाईवे किनारे पलट गया। इस हादसे में करनाल के सेक्टर 8 पार्ट टू निवासी ए 45 सदस्य धर्मपाल और उनके समधी  सेक्टर 13 करनाल निवासी राजकुमार सहित 40 वर्षीय स्वीटी नामक महिला की मौत हो गई है। स्वीटी मृतक धर्मपाल के साल की पत्नी थी। जबकि इस हादसे में धर्मपाल की पत्नी सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनमें 40 वर्षीय नीतू और करीब 42 वर्षीय रीतू शामिल है।

खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और जुलाना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचा इसके अलावा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी और कार्रवाई शुरूकर दी। वहीं कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक अपनी गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। (

 

NH 152 D Accident

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि धर्मपाल अपनी पत्नी और साल की पत्नी के अलावा अपने समधी राजकुमार और समधन के साथ कार में सवार होकर करनाल से राजस्थान खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। यह सभी शनिवार की सुबह ही अपने घर से खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे लेकिन NH 152 D Accident ( एक्सीडेंट ) में धर्मपाल राजकुमार और स्वीटी की मौत हो गई।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Jind Rani Talab Mahaaarti: मैंने भोला मिल्या था नींद में, बोल्या बेटा मिलूंगा जींद में… भजन पर झूमे श्रद्धालु

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer