---Advertisement---

Jind Police: कुख्यात पशु चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, पुलिस पूछताछ में चोरों ने किया खुलासा

Follow Us
---Advertisement---

Antarrashtriy cattle chor gang 2 member arrested in Jind police     

Haryana News Today: हरियाणा के जींद जिले के गांव ईटल खुर्द से भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना जींद पुलिस ( Jind Police ) ने दो कुख्यात पशु चोरों को प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासा किए। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों पशु चोरों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

ईटल खुर्द से भैंस चोरी

थाना सदर जींद प्रबंधक अफसर पी/उप निरीक्षक मनीष ने बताया कि जींद जिले के गांव ईटल खुर्द निवासी शिकायतकर्ता कविता ने बताया था कि दिनांक 30.11.25 की रात को अज्ञात चोर उनके पशुओं के घेर से एक भैंस और दो कटड़ी को एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी में लादकर चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना सदर जींद में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।  ( Jind News Today )

 

उत्तर प्रदेश के कुख्यात भैंस चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

तफ्तीश के दौरान सामने आया कि आरोपी सारिक वासी यूसुफपुर उर्फ चौतरा, जिला शामली, उत्तर प्रदेश व रासीद वासी मण्डावर जिला शामली, उत्तर प्रदेश ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर ईटल खुर्द से भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जो इस समय थाना जुलाना के एक अन्य चोरी के मामले में जिला जेल जींद में बंद थे।

थाना सदर जींद पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट हासिल किया और उन्हें गहन पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी रासीद की निशानदेही पर 8,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके ज़िला जेल भेज दिया गया है। थाना सदर जींद पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के सदस्यों की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिला निवासी सारिक और रासीद के रूप में हुई है।

 

Jind News: भैंस चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पशु चोर गिरोह ने पुलिस रिमांड में उगले राज, जींद जुलाना भैंस चोरी का कनैक्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Jind Rani Talab Mahaaarti: मैंने भोला मिल्या था नींद में, बोल्या बेटा मिलूंगा जींद में… भजन पर झूमे श्रद्धालु

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer