---Advertisement---

Asia Kushti Championship 2026 में नारनौंद के पहलवानों का दबदबा, 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीते

Follow Us
---Advertisement---

Asia kushti championship 2026 result update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News : दा नांग (वियतनाम) में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप ( Asia kushti championship 2026 ) में शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी मिर्चपुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। अकादमी के चार पहलवानों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और तीन स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतकर भारतीय टीम को ओवरऑल प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ज्ञात रहे कि Asia kushti championship 2026 में एशिया के कई देशों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के 10 भार वर्गों में से अकादमी के पहलवानों ने दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि महिला वर्ग में भी एक स्वर्ण पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के चलते महिला और पुरुष वर्ग में भारत को ट्रॉफी मिली, जिसमें मिर्चपुर अकादमी के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। ( Latest sports news in Hindi )

अकादमी संचालक अजय पहलवान और जयभगवान लाठर ने बताया महिला वर्ग के 68 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी लाठर ने स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। फाइनल मुकाबले में मानसी ने उज्बेकिस्तान की फिरूजा एसेनबाएवा को एकतरफा अंदाज में 14-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मानसी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं और जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। 79 किलोग्राम भार वर्ग में चंद्रमोहन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान के पहलवान को 7-6 के करीबी अंतर से मात दी। चंद्रमोहन पहले भी राष्ट्रीय खेलों और कई अंतरराष्ट्रीय ट्रायल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। ( Asia kushti championship 2026 result update )

 

 

97 किलोग्राम वर्ग में विक्की हुड्डा ने किर्गिस्तान के पहलवान को 8-5 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। विक्की हुड्डा ने मंगलवार को पांच कड़े मुकाबले जीते। विक्की इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं और जूनियर एशियन ट्रायल में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। 86 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन मोर ने कांस्य पदक हासिल किया। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान के पहलवान को 5-2 से हराया। ( Narnaund News Today

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026

Bhiwani News: भिवानी के स्कूल में टीचर ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने के बाद फंदे पर लटका

August 26, 2026

Narnaund News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, पार्षदों ने दिया समर्थन

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer