---Advertisement---

बरवाला में पिस्तौल सहित नरवाना का युवक गिरफ्तार, पूछताछ में सप्लायर का नाम आया सामने

Follow Us
---Advertisement---

युवक के कब्जे से 315 बोर के देसी कट्टा बरामद

हरियाणा न्यूज टूडे, बरवाला/हिसार। बरवाला में पिस्तौल सहित नरवाना क्षेत्र के गांव के युवक को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने युवक के कब्जे से 315 बोर के देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक फ्लाईओवर के नीचे ढाणी गारण रोड़ की तरफ खड़ा था और पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Barwala News Today: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 8 अगस्त 2026 को CIA स्टाफ बरवाला की टीम गश्त कर रही थी और मंडी रोड़ बरवाला पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव बड़नपुर का युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।

मुखबिर ने पुलिस को बताया कि अवैध पिस्तौल सहित युवक सफेद रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहने हुए फ्लाईओवर के नीचे ढाणी गारण रोड़ की तरफ खड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक

पुलिस के अनुसार, मौके पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक युवक दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर युवक भागने लगा। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान जींद जिले के गांव बड़नपुर निवासी सतबीर उर्फ सीटू पुत्र राजेंद्र के रूप में बताई।

पैंट की जेब से मिला 315 बोर का देसी कट्टा

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान सतबीर की पैंट की दाहिनी जेब से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर ( अवैध पिस्तौल ) बरामद हुआ। इसके अलावा उसके पास से आसमानी रंग का VIVO मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार को खोलकर जांच की तो उसमें कोई कारतूस नहीं मिला।

पुलिस ने बरामद हथियार का खाका तैयार कर उसकी पैमाइश भी की। रिकॉर्ड के अनुसार हथियार के 315 बोर पिस्तौल के बैरल की लंबाई करीब 14 सेंटीमीटर, लोहे की बॉडी की लंबाई 17.05 सेंटीमीटर और लकड़ी के बट की लंबाई करीब 10 सेंटीमीटर पाई गई है।

 

हथियार कहां से मिला, पूछताछ में सामने आया नाम

पुलिस पूछताछ में सतबीर ने बताया कि उसे यह देसी कट्टा मोनू पुत्र महेंद्र निवासी बधावड़ा, जिला हिसार ने दिया था। हालांकि, यह आरोपी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी है। इस संबंध में पुलिस की आगामी जांच में ही यह स्पष्ट होगा कि हथियार की सप्लाई के आरोप में बताए गए व्यक्ति की भूमिका क्या है।

 

पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में सतबीर के खिलाफ धारा 25(1-B)(a)-54-59 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद देसी कट्टे को कब्जे में लेकर सील किया और मोबाइल फोन को भी जब्ती कार्रवाई के तहत पुलिस कब्जे में लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer