---Advertisement---

Barwala News : भाजपा प्रत्याशी गंगवा बोले पूर्व की सरकारों में नौकरी के लिए गिरवी रखनी पड़ती थी जमीनें

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Barwala News: BJP candidate Gangwa said that in the previous governments, one had to mortgage land to get a job – Haryana News Today

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रणबीर गंगवा ने कहा – भाजपा ने बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी देकर काबिल युवाओं को आगे बढ़ाया

Hisar News : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और बरवाला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रणबीर गंगवा ने कहा है कि भाजपा ने बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी देकर काबिल युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया, इससे लोगों में सरकार और व्यवस्था के प्रति विश्वास की बहाली हुई।

वे रविवार को बरवाला हल्के के गांव ढाणी प्रेमनगर, देवीगढ़ पूनिया, ढाणी गारण, ढाणी खान बहादुर, ढाणी मिरदाद, पंघाल, राजली, सुलखनी तथा बुगाना में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में नौकरी के लिए लोगों को या तो गहने या जमीन गिरवी रखनी पड़ती थी या नेताओं के पावों में पगड़ी रखनी पड़ती थी। कांग्रेस के समय में नौकरी की बात आती थी तो लोग कहते थे कि मंत्री का बेटा एसडीएम लगेगा, इंस्पेक्टर लगेगा लेकिन अब हमारी सरकार में नौकरी का रिजल्ट आता है तो पता चलता है कि एक गरीब का बेटा एचसीएस लग गया। अब हमारे युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वे काबिलियत के आधार पर कोई भी नौकरी हासिल कर सकते हैं।

गंगवा ने कहा कि फिर से भाजपा सरकार बनते ही युवाओं को 50000 नौकरियां दी जाएंगी। कांग्रेस की गुटबाजी पर बोलते हुए गंगवा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की आपसी लड़ाई हरियाणा के भले के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करके जनता के रुपये लूटने के लिए है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रणधीर सिंह धीरू, पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ दलबीर भारती, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, महेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मुनीश गोयल, प्रवीन सैनी, पंकज बादल, रोहतास ग्रोवर, डॉ देशराज, महाबीर रोहिला, सतीश गिल, पूनम जांगड़ा, ओमपति, जयसिंह सूबेदार, कृष्ण वर्मा, अनूप सैनी, प्रमोद सिवाच, सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

ये खबरें भी पढ़ें : –

कांग्रेस नेता पहलवान बजरंग पूनियां को मिली धमकी, कांग्रेस छोड़ दो या दुनिया, बृजभूषण को ललकारने के बाद मिली धमकी,

किसान सम्मेलन में बड़ा फैसला : भाजपा-जजपा की किसान बढ़ाएंगे परेशानी, कांग्रेस पर भी साधा निशाना, नारनौंद से किसानों का बड़ा ऐलान, किसान मजदूरों के बेटों को उतारा जाएगा चुनावी मैदान में,

दसवीं के छात्र ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद, प्राइवेट स्कूल पर प्रताड़ित करने का आरोप,

नारनौद का चुनावी माहौल : बड़े बुजुर्गो ने हिसार सहित बता दिया भविष्य! डूबेगी इन नेताओं की लुटिया,

Hisar News : शहर में जलभराव को लेकर डीसी ने लिया एक्शन, डीसी प्रदीप दहिया ने दिए आदेश,

हैंडबाल व खो-खो में हिसार की बेटियां बनी चैंपियन, जींद दूसरे व कैथल की टीमें तीसरे स्थान पर रही,

महम थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी लापता, जींद जिले की रहने वाली है लापता हुई लड़की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली में उठेगा चानौत टी विवाद का मुद्दा, दो महीने बाद भी नहीं हुआ पेयजल समस्या का समाधान

July 14, 2026
मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

July 13, 2026
छात्रों की आवाज़ दबाने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा, सरकार संसद से सड़क तक हर आवाज़ को कुचल रही है : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार के वादे जुमलों में बदले, कुमारी सैलजा ने राममंदिर में दान चोरी की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई

July 12, 2026
मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद विधायक पर साधा निशाना

मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने साधा निशाना

July 11, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer