Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार लघु सचिवालय में चश्मा बेचने को लेकर विवाद, पिता पुत्र गिरफ्तार | Hisar News

0 minutes, 6 seconds Read

 

 

  Hisar News : हिसार लघु सचिवालय परिसर में सस्ते चश्मे बेचने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान पिता पुत्र ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस मामले में हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Controversy over selling spectacles in Hisar Mini Secretariat News


जांच अधिकारी एएसआई जसवीर ने बताया कि शिकायतकर्ता भट्टू कलां निवासी मोहन लाल ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी कि वह लघु सचिवालय में एस.बी.आई. शाखा के पास चश्मे बेचता है। उसी स्थान पर साहब सिंह व उसका बेटा हरजीत सिंह भी चश्मे बेचते हैं। शिकायतकर्ता द्वारा थोड़े कम दामों पर चश्मे बेचने के कारण उपरोक्त दोनों आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। ( Latest Hisar News in Hindi)

 


शिकायत के अनुसार, 12 जून को साहब सिंह ने मोहन लाल को चेतावनी दी कि वह दोबारा वहां न आए और सस्ते दामों पर चश्मे न बेचे। जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे चोटें पहुंचाईं। शिकायत पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया। जांच उपरांत पुलिस ने साहब सिंह व हरजीत सिंह (निवासी गुलाब सिंह चौक) को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ( Abtak Haryana News )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *