---Advertisement---

HAU Hisar News : छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार, मात्र 13 छात्र पहुंचे परीक्षा देने, वीसी का पुतला फूंका

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

HAU Hisar के गेट पर धरने पर बैठे छात्रों ने लगाया आरोप

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ( HAU Hisar )  में छात्रों ने परीक्षाओं का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रखा। हालांकि प्रशासन की तरफ से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षाओं को लेकर धारा 163 लगाने और छात्रों की मांगे मानने का छात्रों के रुख को नहीं बदल पाया। सोमवार को यूनिवर्सिटी में करीब 1700 छात्रों की परीक्षा होनी थी लेकिन उनमें से केवल 13 छात्र ही परीक्षा केंद्र पहुंचे। जिनमें से नौ विदेशी छात्र शामिल हैं। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों की एकजुटता को तोड़ने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है लेकिन छात्र अब किसी भी बहकावे में नहीं आएंगे और जब तक उनके ऊपर लत बरसाने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो जाती उनका धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। 

 

HAU Hisar Student protest update News

छात्रों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को प्रोफेसर डरा धमकाकर परीक्षा देने ले गए की और उन्होंने परीक्षा नहीं दी तो उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के मामला दर्ज कर लिया जाएगा जिससे उनका भविष्य अंधकार में चला जाएगा। छात्रों ने बताया कि कुछ छात्र प्रोफेसर के बहकावे में आगे और वह उनके साथ परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए लेकिन कुछ छात्र तो परीक्षा केंद्र से बाहर से ही आगे और कुछ बाद आ गए। छात्रों के धरने प्रदर्शन पर सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला सहित पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य छात्रों को समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के गेट नंबर 4 के सामने हिसार वीसी का पुत्र जलाया। छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने पहुंचे 13 छात्रों में से 9 छात्र विदेशी हैं जबकि चार छात्र प्रोफेसर के कल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चे हैं। ( Student Protest News Haryana

छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन भी छात्रों के साथ ज्यादती कर रहा है। छात्रों को अपर कार्टर दिखाते हुए जिला प्रशासन ने धारा 163 लगा दी लेकिन छात्रों ने एकजुट दिखाते हुए प्रशासन को आइना दिखा दिया। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गर्ल्स हॉस्टल में प्रोफेसर मेल पुलिस कर्मचारियों के साथ पहुंचे और छात्राओं पर परीक्षा देने के लिए दबाव बनाया इसके बाद छात्रों और प्रोफेसर के बीच नोकझोंक भी हो गई। ( Latest Hisar News in Hindi

छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो छात्र यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे हैं वह थिसिस सेमिनार देना चाहते थे जिसके बिना उनकी डिग्री पूरी नहीं होगी। इसको लेकर छात्र सहमत हो गए। लेकिन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने कहा कि इसको लेकर छात्रों को एक अंडरटेकिंग साइन करना होगा। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से छात्रों पर दबाव बनाया गया कि धरना दे रहे छात्रों में से करीब दो तरह छात्रों को वह अपने साथ लेकर आएंगे तभी वह अंडरटेकिंग साइन करेंगे। छात्रों का आरोप है कि छात्रों पर ऐसे जुल्म करके यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन के इन्हीं अत्याचार से तंग आकर आप छात्र धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। ( Abtak Haryana News

 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने छात्रों की शिकायत के आधार पर यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी इंचार्ज सुखबीर सिंह, प्रोफेसर राधेश्याम, रजिस्ट्रार पवन कुमार, सुमन, नरेंद्र, जगमेश पूनिया, अनूप और बिजेंद्र के खिलाफ धारा 110, 190, 191(2), 191 (3) और 351 (3) के तहत केस दर्ज किया हुआ है। इस मामले में प्रोफेसर राधेश्याम को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और उन्हें यूनिवर्सिटी से निलंबित भी किया गया है।

 

HAU में इन कॉलेजों की होनी थी परीक्षा

कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस

कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, बावल

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग

कॉलेज ऑफ बायो टेक्नोलॉजी

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, हिसार

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, कौल, कुरुक्षेत्र

गौरतलब है कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा स्कॉलरशिप पॉलिसी में बदलाव को लेकर मंगलवार को यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र वीसी को एक ज्ञापन सपना चाहते थे जब छात्र वीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे तो वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रों को रोक लिया इसके बाद छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड में काफी बहस बाजी हो गई। सिक्योरिटी गार्ड्स ने छात्रों को वहां से खदेड़ने के लिए उनके साथ मारपीट की और धक्के मार कर वहां से भगा दिया। जब छात्र अपने साथ सिक्योरिटी गार्ड्स द्वारा की गई बदतमीजी की शिकायत लेकर रात को वीसी आवास पहुंचे थे। तो वहां पर भी सिक्योरिटी गार्ड पहले से ही तैनात थे और उन्होंने छात्रों पर बेरहमी से लाठी चार्ज कर दिया। क्ष जिसमें कई छात्रों को गंभीर चोटें आई थी। इसके बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बजा दिया। ( Hisar Ki Taaja Khabar

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer