Crime News Hisar: Attack on grandfather, grandson and uncle by blocking the road
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर : खेत में काम कर बाइक पर सवार होकर घर आ रहे तीन लोगों पर रंजिशन हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अग्रोहा निवासी राहुल ने बताया कि 27 अप्रैल को वो अपने दादा चांदराम व चाचा नरेश के साथ खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था कि जब रात को करीब 12 बजे वो तीनों बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे तो अग्रोहा धाम के पास स्कूल की तरफ पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर अग्रोहा निवासी सुनील उर्फ टारा पुत्र ओमप्रकाश दूसरे के साथ बाइक पर सवार होकर आए और कहा कि आज फस गए हो आगे आ जाओ तुम्हारा इलाज करते हैं।
ये कहकर वो मोटरसाइकिल लेकर चला गया हम स्कूल के पास पहुंचे तो वहां पर सुरेंद्र उर्फ बिहारी, संदीप उर्फ दीपी,जतिन उर्फ तबला, सनी उर्फ डाकु, विकास ने हमारा रास्ता रोक लिया और उन पर लाठी डंडों व हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गए। इतनी देर में साहिल, रोहित, सुशील, सुरेंद्र, विकास उर्फ काला व साग अग्रोहा व 8-10 अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पर आ गए और हमारे शरीर पर अंधाधुंध वार करने शुरू कर दिए। सडक़ पर आ रही गाडिय़ों को देखकर वो जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
घायलों को अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां पर चांदराम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रैफर कर दिया और उसका उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर उपरोक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।