Verification: eefe237ed2c24d7f

HBN News : आंधी बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की जल्द करवाई जाए गिरदावरी

0 minutes, 5 seconds Read

Crop loss due to rain, storm, and hailstorm should be assessed immediately

कुमारी सैलजा ने कहा-निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन करवाकर प्रभावित किसानों को दिया जाए तत्काल मुआवजा

HBN News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि शासन और प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों की मेहनत कुछ ही घंटों की बारिश, आंधी और ओलावृष्टि में खेतों में खड़ी फसलों और मंडियों में रखे गेहूं को भारी नुकसान हुआ। सरकार को बिना देरी किए तुरंत विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन करवाया जाए और प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा और राहत राशि प्रदान की जाए। इसके साथ ही मंडियों में फसलों की सुरक्षित भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसान देश का अन्नदाता है। उसकी पीड़ा पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

wp image3863154785866073682
HBN News : आंधी बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की जल्द करवाई जाए गिरदावरी – कुमारी सैलजा

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। सिरसा सहित 13 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसलें और अनाज मंडियों में रखी उपज भीगने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। सिरसा के अलावा फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, कैथल, रेवाड़ी, सोनीपत, यमुनानगर, झज्जर, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, करनाल और जींद में भी बारिश और आंधी ने फसलों को प्रभावित किया है। फतेहाबाद में सरसों की बोरियां और गेहूं की फसल भीगने से किसान परेशान हैं। इसके साथ ही गेहूं कटाई के काम को बाधित किया। सिरसा में सर्वाधिक 16 एमएम बरसात हुई और जिला में मंडियों में पड़ा करीब 95 प्रतिशत गेहूं भीग गया।

कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश सरकार अमूमन एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करती है उससे कई माह पहले ही वह गेहूं खरीद की तैयारियों में जुट जाती है, मंडियों और खरीद केंद्रों पर खरीद के समुचित प्रबंध के साथ साथ किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए तैयारियां की जाती है पर इस बार सारी तैयारियां कागजों में ही कई धरातल पर कोई काम हुआ ही नहीं है और पहली ही बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी अगर प्रशासन की ओर से सारे प्रबंध किए गए होते तो आज मंडी में किसानों का गेहूं न भीगता। हरियाणा का मौसम विभाग पहले ही सरकार और आम व्यक्ति को सूचित कर देता है कि कब मौसम खराब रहेगा, कब बारिश होगी, ओलावृष्टि हो सकती है बावजूद इसके शासन और प्रशासन कोई उचित कदम नहीं उठाता है।

सांसद कुमारी सैलजा 13 को अशरफगढ और 14 अप्रैल को कालांवाली में

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा 13 अप्रैल को दोपहर 12.00 बजे डॉ भीम राव अंबेडकर समाज कल्याण सभा द्वारा भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर के 135वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गांव अशरफगढ़ जिला जींद में सम्मिलित होंगी। 14 अप्रैल को दोपहर 12.00 बजे डॉ भीम राव अंबेडकर सभा द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव के अवसर पर अंबेडकर भवन गांव कालांवाली जिला सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके साथ ही वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और जन समस्याएं भी सुनेंगी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सांसद के पत्र पर दिए कार्रवाई के निर्देश

सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कहा था कि उनके संसदीय क्षेत्र सिरसा जिला में गांव साहुवाला प्रथम एनएच-9 पर दोनों ओर स्थित है यानि गांव दोनों ओर बसा हुआ है जहां पर सर्विस लेन का निर्माण, अंडरपास निर्माण, सुरक्षा जाली लगाने के साथ साथ सीमा को दर्शाने वाले संकेतक लगाने का अनुरोध किया था क्योंकि इनके अभाव में आए दिन सड़क हादसे होते रहते है और कई लोगों को अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा। सांसद कुमारी सैलजा के पत्र पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने संबधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *