Verification: eefe237ed2c24d7f

डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, आज सुनारिया जेल लौटेगा राम रहीम

0 minutes, 9 seconds Read

Dera Sacha Sauda’s foundation day celebrated with great pomp, and Ram Rahim will return to Sunaria jail today

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

डेरा सच्चा सौदा सिरसा का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से Dera chief doctor Sant Gurmeet Ram Rahim Singh insa की मौजूदगी में मनाया गया। जेल जाने के बाद डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम ने पहली बार सिरसा डेरे के किसी बड़े कार्यक्रम में पहली बार हिस्सा लिया। इस दौरान Dera saccha Sauda Sirsa प्रमुख ने अपने श्रद्धालुओं को संबोधित किया और उनसे आगामी मानवता अप्लाई कार्यों के लिए भी विचार-विमर्श किया। 1 मई को डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां पहली बार अपनी फरलो के 21 दिन सिरसा डेरे में पूरे कर रोहतक की सुनारिया जेल लौट जाएंगे। सिरसा डेरे से लेकर रोहतक की सुनारिया जेल तक कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें लाया जाएगा और उनकी लग्जरी गाड़ियों का काफिला रोहतक पहुंचेगा।

आपको बता दें कि साध्वियों के यौन शोषण मामले और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख डॉक्टर संत गुरमीत राम रहीम सिंह हिंसा को 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। 9 अप्रैल की सुबह उनकी लग्जरी गाड़ियों का काफिला रोहतक की सुनारिया जेल से निकलकर कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा डेरे पहुंचा था। इससे पहले जेल से बाहर आए बाबा राम रहीम रोहतक जेल से बाहर निकल कर सिरसा पहुंचे थे और 10 दिन बीतने के बाद वह यूपी के बरनावा आश्रम चले गए थे। बाकी का समय उन्होंने यूपी के वर्णावसारा में बताया था और समय पूरा होने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल लौट आए थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पूरी फरलों का समय सिरसा डेरे के शाह सतनाम सिंह जी धाम में ही व्यतीत किया।

डेरा सच्चा सौदा सिरसा की स्थापना दिवस के अवसर पर काफी तादात में बाबा राम रहीम सिंह के श्रद्धालु पहुंचे थे। उन्होंने अपने गुरु की मौजूदगी में करीब 8 साल बाद पहली बार दर का 78वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान डेरा प्रमुख डॉक्टर संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपने श्रद्धालुओं को फिर से मानवता भलाई के पाठ पढ़ाते हुए इंसानियत के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए राम नाम से जुड़ने की प्रार्थना की। उन्होंने इस दौरान अपने श्रद्धालुओं के लिए अनेक वचन किया और कहा कि डेरा सच्चा सौदा वह पेड़ है जिसकी छांव में हर कोई राम नाम से जुड़कर अपने जीवन को साकार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि आज के युग में हर कोई अपने लालच में जी रहा है लेकिन देरी के श्रद्धालु और डेरा सच्चा सौदा हमेशा ही मानवता भलाई के कार्य करके इंसानियत का पाठ जनता के सामने पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में जब भी वह जेल से बाहर आए हैं वह पूरी तरह से कानूनी रूप से आए हैं और उन्होंने कभी भी कानून का अनादर नहीं किया।

डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम ने कहा कि सांई शाह मस्ताना जी महाराज ने जो पेड़ सन 1948 में लगाया था आज वह बढ़कर पूरा वट वृक्ष बन चुका है। डेरा सच्चा सौदा का नाम हरियाणा पंजाब में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़ी इज्जत के साथ लिया जाता है और दर के श्रद्धालु भारत के अलावा विदेशों में भी मानवता भलाई के कार्य करके इंसानियत का परचम लहरा रहे हैं। अपने सतगुरु को बीच में प्रकार डेरा श्रद्धालु भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इससे यह बात तो साफ है कि आगे बाबा राम रहीम सिरसा डेरे में आने का रास्ता पूरी तरह से साफ कर चुके हैं और आगे आने में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत सामने आने वाली नहीं दिखाई पड़ रही।

अपनी फरलो के दिनों में डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह डेरे में ही रहे और डेरे की मैनेजमेंट से आगामी देखभाल के लिए रणनीति भी बनाई। यह दौरान उनके साथ उनके मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी मौजूद रही। लेकिन इस बार सिरसा डेरे पहुंचने के बावजूद भी डेरा प्रमुख के बेटे जसप्रीत वह उनकी दोनों बेटियां विदेश से नहीं आई। हालांकि विदेश जाने के बाद उनके परिवार का कोई भी सदस्य अब तक सिरसा डेरे में वापस नहीं आया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer