। Disabled people warned of agitation
Hansi News : दिव्यांग अधिकार मंच नारनौंद ब्लॉक की एक बैठक संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान राममेहर रोहिला की अध्यक्षता में हुई और संचालन मास्टर सतीश माजरा ने किया। सूबे सिंह लोहान ने कहा कि मीटिंग में मुख्य मांगो पर चर्चा की गई जिसमें 2016 का कानून जमीनी सत्र पर लागू किया जाए, दिव्यांग के रिक्त पदों को भरा जाए, 51 सो पैंशन लागू की जाए, 40 प्रतिशत दिव्यांगों के बस पास बनाए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हरियाणा का दिव्यांग सड़को पर उतरने को मजबूर होगा।
मीटिंग में विकलांग अधिकार मंच हिसार के दो सदस्यों द्वारा थाईलैंड में लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया। मास्टर सतीश माजरा ने बताया कि विकलांग अधिकार मंच हिसार के दो सदस्यों ने थाईलैंड में हुई लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में भाग लिया था और क्वार्टर फाइनल तक संघर्ष किया।
विकलांग अधिकार मंच के ब्लॉक प्रधान राममेहर रोहिला ने दिव्यांगों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगों की मांगों को अनसुना कर रही है। हम सरकार से अपील करते हैं कि सरकार दिव्यांगों की मांगों को पूरा करें। इस अवसर पर उपप्रधान सतीश कापड़ों, सहसचिव महेंद्र, कोषाध्यक्ष लालसिंह, राजेंद्र, रेखा आदि मौजूद रहे।