Ellenabad Chori : बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवरात चोरी, परिवार पिकनिक मनाने गुजरात गया

By sunilkohar

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Ellenabad Chori : band Ghar me ghuse chor

Ellenabad Chori News : ऐलनाबाद शहर के वार्ड-9 में सोमवार को दिनदहाड़े एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। वारदात करीब सायं 4 बजे की है। मकान मालिक अपने परिवार के साथ घूमने के लिए गुजरात गया हुआ था। पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा हुआ देखा तो मालिक के भाई के विजय धानुका को सूचित किया। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन कर जानकारी दी।

वहीं, Ellenabad Chori मामले में मकान मालिक के भाई विजय धानुका ने बताया कि वह व्यवसायी है और अनाजमंडी में खाद विक्रेता की दुकान चलाते हैं। शाम के समय भाई अशोक धनुका के पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि आपके भाई के मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वो मौके पर पहुंचे। उस दौरान उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने के बाद सभी ने अंदर‌ जाकर देखा तो अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए हैं।

 

चोरों ने घर के सभी बंद गेटों के ताले तोड़कर खंगाला था। ऐसे में विजय धानुका ने अपने गुजरात में घूमने के लिए गए अपने भाई अशोक धानुका को फोन कर सारी जानकारी दी। अशोक ने उसे बताया कि कमरे के अंदर अलमारी व तिजोरी में जेवरात व नकदी पड़ी हुई थी। अलमारी का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी व जेवरात चुराकर ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

 


Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading