Fatehabad News: Accused arrested in Jakhal motorcycle theft case
मीना बाजार से bike chori चोरी करने के मामले में चोर गिरफ्तार
Fatehabad News Today: जाखल के मीना बाजार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए जाखल पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को काबू किया है। पुलिस पूछताछ में चोर ने खुलासा किया और चोरी किया गया प्लैटिना मोटरसाइकिल बरामद करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
थाना जाखल प्रभारी निरीक्षक बलराज ने बताया कि मेजर सिंह पुत्र जगर सिंह निवासी गांव बलरां, थाना मूणक, जिला संगरूर, पंजाब ने शिकायत दी कि वह 4 अगस्त 2026 को अपनी मोटरसाइकिल लेकर जाखल के मीना बाजार क्षेत्र में काम करने आया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसने दोपहर करीब 2:45 बजे मोटरसाइकिल गली में खड़ी की थी। करीब 4 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर उसने थाना जाखल में शिकायत दी थी।
शिकायत के आधार पर थाना जाखल पुलिस ने मुकदमा नम्बर 110 दिनांक 05.08.2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 305,3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब आरोपी आरोपी कमलजीत पुत्र महेन्द्र निवासी वार्ड न0 2 खाई बस्ती लेहरा गग्गा जिला संगरुर को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। मामले की गहनता से जांच जारी है।










