Verification: eefe237ed2c24d7f

फतेहाबाद में बिजली कर्मचारियों पर हमला, बिजली चोरी पकड़ने पर मारपीट, मोबाइल फोन तोड़ा, वीडियो वायरल ( Fatehabad News )

0 minutes, 3 seconds Read

Fatehabad News: bijali Chori pakdane Gai teem per hamla    

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले में बिजली कर्मचारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। गांव कुम्हारिया में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम कुछ युवकों ने मारपीट की और बिजली कर्मचारियों के मोबाइल फोन चेंज कर तोड़ दिए साथ ही बिजली चोरी की बनाई गई वीडियो को भी डिलीट कर दिया। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत बिजली निगम के एसडीओ से की है ताकि पुलिस में शिकायत कर आगामी कार्रवाई की जा सके।

कुम्हारिया गांव में बिजली कर्मचारियों पर हमला

फतेहाबाद बिजली निगम की टीम जेई रतन सिंह, लाइनमैन जीत सिंह, एएलएम और अन्य कर्मचारियों के साथ गांव कुम्हारिया में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी। बिजली कर्मचारियों की टीम ने गांव की दो ढाणियों में सरेआम बिजली चोरी की घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो बना। इससे गुस्सा आए बिजली चोरी कर रहे युवक ने अन्य साथियों के साथ मिलकर बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की और दो मोबाइल फोन छीनकर उनके मोबाइल फोन तोड़ दिए।

 

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से मारपीट

बिजली निगम के जेई रतन सिंह ने बताया कि गांव कुम्हारिया के दो मकान में डायरेक्ट बिजली चोरी की जा रही थी। जब उनकी टीम ने बिजली चोरी की वारदात को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते हुए वीडियो बनाई तो विक्रम विक्रम गुर्जर और आजाद गुर्जर सहित करीब एक दर्जन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनके मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए। बिजली कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके द्वारा बनाई गई वीडियो को भी आरोपितों ने डिलीट कर दिया और उन्हें धमकी दी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

जेई रतन सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना तुरंत थी बिजली निगम के एसडीओ को दी और एसडीओ ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई। इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बिजली कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

 

शादी के तीन दिन बाद दुल्हन नींद की गोलियां देकर फरार, पढ़ें पूरी न्यूज

अमेरिकी डील के विरोध में उतरी खाप पंचायत, पढ़ें पूरी न्यूज,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *