---Advertisement---

Hisar to Chandigarh : हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Follow Us
Hisar to Chandigarh : हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
---Advertisement---
Flight service from Hisar to Chandigarh launched

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बड़ी सौगात, हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा का किया शुभारंभ

Hisar News Today : हरियाणा के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार से अयोध्या नगरी के लिए हवाई सेवा के शुरू होने के लगभग 2 माह के भीतर ही आज चंडीगढ़ के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से हवाई सेवाओं का विस्तार करते हुए हिसार से जयपुर, हिसार से जम्मू तथा हिसार से अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हरियाणा के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि हिसार का यह एयरपोर्ट हरियाणा का अपना पहला हवाई अड्डा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लोगों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री का सपना है कि देश का आम नागरिक भी हवाई सेवा का उपयोग कर सके और पिछले 11 वर्षों में इस सपने को कई मायनों में धरातल पर उतारा है। उसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हिसार से अयोध्या के लिए हवाई सेवा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। आज यहां से दूसरी हवाई सेवा की शुरुआत हुई है, जो शहीद भगत सिंह हवाई अड्डा चंडीगढ़ को जोड़ेगी।

 

आगामी दिनों में हिसार से जयपुर, जम्मू तथा अहमदाबाद के लिए भी होगी हवाई सेवाओं की शुरुआत

Hisar to Chandigarh : हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के कारण आने वाले समय में हिसार उद्योग का भी हब बनेगा और विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे इस क्षेत्र का स्वाभाविक रूप से तेज गति से विकास होगा। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता कहते थे कि महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट तो एयरोड्रम है, पता नहीं यहां से फ्लाइट शुरू होगी या नहीं। परंतु हमारी सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं की शुरुआत की और लगातार यहां से हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में भारत ने ली एक ऊंची उड़ान :
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूरे हुए हैं और इन 11 सालों में देश किस गति से आगे बढ़ा है, यह हर भारतीय ने देखा है। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत ने एक ऊंची उड़ान ली है। भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है और सशक्त व मजबूत हुआ है। इन 11 वर्षों में देश में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट, लगभग 2500 यूनिवर्सिटीज़ तथा आईआईटी व आईआईएम जैसे संस्थान बने हैं। ये मोदी का भारत है, सशक्त और मजबूत भारत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और उसी गति से हमारी सरकार हरियाणा को भी विकसित हरियाणा बनाने के लिए आगे बढ़ा रही है।

वर्तमान सरकार में बिना पर्ची-खर्ची मिल रही नौकरियां :
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सिस्टम में परिवर्तन आया है और गरीब बच्चों को अपनी मेहनत के बल पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। हरियाणा में भी पिछले 11 वर्षों में योग्य उम्मीदवारों को पारदर्शिता के आधार पर नौकरी मिली है। जबकि पहले पर्ची- खर्ची पर नौकरियां मिलती थी। पहले तो पूरा माल था, अब पूरा कमाल है, ये अंतर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हरियाणा में हर 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज खोलने का काम किया है, जिससे लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। इतना ही नहीं, प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गए, शेष पर कार्य चल रहा है। वर्ष 2014 में 700 एमबीबीएस की सीटें थी, लेकिन उस समय की सरकार ने कोई व्यवस्था खड़ी नहीं की, न ही उनकी कोई नीयत थी, न नीति थी, लेकिन आज एमबीबीएस सीटों की संख्या 700 से बढक़र 2500 के करीब हो गई है और वर्ष 2029 तक 3500 हो जाएंगी।

हिसार एयरपोर्ट की बदौलत आने वाले समय में हिसार एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा : विपुल गोयल

नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि लगभग दो महीने पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार से विधिवत रूप से हवाई सेवाओं की शुरुआत की गई थी, और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि यह सेवा केवल एक हवाई यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति देने वाली है। इसका लाभ न केवल हिसार को, बल्कि पड़ोसी राज्यों राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अन्य हिस्सों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह फ्लाइट सेवा हिसार के उद्योगों को मजबूती देने में सहायक सिद्ध होगी और आने वाले समय में हिसार एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तीन गुणा गति से प्रगति के पथ पर अग्रसर : मोहन लाल कौशिक
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए गर्व और प्रगति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से लगातार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर लगातार अग्रसर है। आज, इसी विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ रहा है, जब मुख्यमंत्री ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है, उसी उत्साह और तीन गुना गति के साथ राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री राजेश नागर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक विनोद भयाना, विधायक रणधीर पनिहार, नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव पी अमनीत कुमार, आईएएस नरहरि बांगड़, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, नगराधीश हरिराम, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, महापौर प्रवीण पोपली, मीडिया एडवाइजर अशोक छाबड़ा, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, पूर्व मंत्री अनूप धानक, हिसार जिला प्रभारी जवाहर सैनी, हिसार भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, भाजपा नेता रवि सैनी, अनिल सैनी मानी, रामनिवास राडा सहित अनेक गणमान्य नेता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हिसार महापंचायत में बड़ा फैसला: सरकार ने भेजा निमंत्रण, वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो करेंगे रोड़ जाम

August 16, 2026

Breaking News: जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, पीड़ितों का दमन बंद करे सरकार

August 16, 2026

Hisar News: तलवंडी रुक्का में गला काटकर बुजुर्ग की हत्या, सो रहे बुजुर्ग पर हमला, पोते ने की लव मैरिज

August 16, 2026
किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

August 16, 2026

हांसी में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा

August 15, 2026

Latest News Hansi: हांसी हिसार में किसान नेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस किसानों को पकड़ने में लगा रही जोर

August 15, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer