---Advertisement---

हांसी में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, फोटो स्टेट की दुकान चलाने वाले को बनाया ठगी का शिकार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Fraud of crores of rupees in Hansi, person running photo state shop became victim of fraud 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर की ठगी

Haryana News Today : हांसी में फोटो स्टेट की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार से एक व्यक्ति ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि आरोपित ने उसे मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया और लाखों रुपए की ठगी का शिकार बना दिया। हांसी शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हांसी के हुड्डा सेक्टर 6 निवासी नितिन कुमार ने बताया कि वो मकान न0 552 सैक्टर-6, हुड्डा हांसी तहसील हांसी जिला हिसार का रहने वाला हूँ तथा एक फोटोस्टेट की दुकान चला रहा हूँ। मेरी मुलाकात उपरोक्त दोषी विरेन्द्र बल्हारा से मेरे भाई जितेन्द्र कुमार के माध्यम से हुई थी । यह कि जुलाई 2023 में दोषी विरेन्द्र से मेरी मुलाकात हांसी में हुई थी और दोषी ने मुझे कहा कि मैं इलाईट टरेडिंग नाम की एक कम्पनी चलाता हूँ और जिसमें मैं फोरेक्स टरेडिंग का काम करता हूँ और धन परिचालन के माध्यम से लोगो को पैसा कमवाता हूँ। 

आरोप है कि उसने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपको सिर्फ मुझे रकम देनी है बाकि मुनाफा व पूंजी वापिसी देने की जिम्मेवारी पूरी तरह से मेरी होगी । दोषी ने मुझे इस स्कीम से ईनामी रकम देने का भी आश्वासन दिया । यह कि दोषी ने यह भी कहा कि आप मुझे जितनी भी रकम दोगे तो मैं आपको उस मूल रकम पर 8.33 प्रतिशत मुनाफा और उस मूल रकम पर 8.33 प्रतिशत पूंजी की वापिसी आपको अदा कर दूंगा । यह कि जो मैं दोषी की उक्त बातों में आ गया और उस पर विश्वास कर लिया।

उसके कहने से दिनांक 30.09.2023 को 5 लाख रू० नकद लजीज होटल हांसी में, दिनांक 19.12.2023 को 44,50,000/- रू० वीरेन्द्र बल्हारा के खाते में बजरिये ऑन लाईन डीबीएस बैंक खाता न० 881040771489, दिनांक 31.12.2023 को 5 लाख रू नगद लजीज होटल हांसी में, दिनांक 07.01.2024 को 5,00,017/-रू. वीरेन्द्र बल्हारा के खाते में बजरिये ऑन लाईन डीबीएस बैंक खाता न० 881040771489, 11.01.2024 को 5,00,017/-रू. व 4, 50,017/- रू. वीरेन्द्र बल्हारा के खाते में बजरिये ऑन लाईन डीबीएस बैंक खाता न० 881040771489, 19.02.2024 को 4 लाख रू० नकद लजीज होटल में, 29.02.2024 को 31 लाख रू0 नकद लजीज होटल में, 07.03.2024 को 1,00,000/-रू० वीरेन्द्र बल्हारा के खाते में बजरिये ऑन लाईन डीबीएस बैंक खाता न० 88104077148910, अलग-अलग समय में दोषी को दिए। जो कुल राशि लगभग 1,00,50,051 /- रु. है ।

यह कि यहां पर यह बताना आवश्यक है कि दोषी विरेन्द्र बल्हारा जो रकम हमें मुनाफे के रूप में दिखाता था उसी रकम को तुरन्त हमसे वापिस भी ले लेता था और कहता था कि तुमको और अधिक मुनाफा कमाकर दूंगा। दोषी विरेन्द्र मुझसे रूपये लेने के बाद मुझे रसीद के तौर पर एक सिक्योरिटी सर्टिफिकेट भी जारी करता था जिसमें वह बकायदा ली हुई रकम लिखकर अपने दस्तखत करके देता था ।

यह कि दोषी ने लंबे समय तक मुझसे नकद व बजरिये ट्रांसफर रूपये लेने के बावजूद व मेरे द्वारा अपनी रकम पर मुझे मुनाफा और पूंजी वापिसी की रकम ना दी जो इस बारे में मैनें दोषी से बात की तो दोषी ने शुरू में तो आजकल आजकल कहकर बात टालता रहा। 

परन्तु इसके बाद दोषी विरेन्द्र बल्हारा ने मुनाफा व पूंजी वापिस देना तो दूर बल्कि मेरी मूल रकम भी मुझे लौटाने से साफ ईन्कार कर दिया। अब दोषी एक विदेशी नम्बर 447418315091 से वॉहटसऐप कॉल करके सभी से बात भी करता है । यह कि इसके बाद दिनांक 31.07.2024 को मैनें, दोषी से फोन पर अपनी रकम व अपने जानकारो की रकम वापिस मांगी तो उसने मुझे कोई भी रकम वापिस देने से साफ मना कर दिया।

आरोप लगाया कि आरोपित ने धमकाते हुए कहा कि अगर तुमने दोबारा मुझसे अपनी रकम मांगी तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मरवा दूंगा । यह की उपरोक्त दोषी विरेन्द्र बल्हारा ने मुझ से व अन्य लोगो से सरेआम धोखाधड़ी अमानत में ख्यानत व फर्जीवाड़ा किया है और मैरे साथ लगभग 1,00,50,051/ रू० का फरॉड किया है और मुझसे उपरोक्त रकम ठग ली है । इस सन्दर्भ में सम्बन्धित दस्तावेजात बमय दरखास्त के साथ लफ कर दिये गये है । अतः आपसे मेरी प्रार्थना है कि दोषी विरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जावे व दोषी विरेन्द्र से मेरे ठगे हुए पैसे वापिस दिलवाये जावे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer