---Advertisement---

गौतम सरदाना बोले: हिसार व हिसार वासियों का अपमान करने वालों को इस बार सबक सिखाएगी जनता

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Gautam Sardana said: This time the public will teach a lesson to those who insult Hisar and its residents – Haryana assembly election, Hisar news,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थोपा हुआ विधायक सहन नहीं करेगा हिसार : गौतम सरदाना

Haryana News Today : हिसार के निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपनी ताल ठोकने के साथ ही आक्रामक तेवर दिखाने आरंभ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हिसार के लोग बड़े ही स्वाभिमानी है, ओर वो थोपे गए विधायक को इस बार सत्ता सौंपने की बजाय घर भेजने का काम करेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हिसार व हिसार वासियों का बात-बात पर अपमान करने वाले जीत का सपना छोड़कर राजनीति से संन्यास लेने की तैयारी कर ले। गौतम सरदाना वीरवार दोपहर हो बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन भरने से अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।

ड्राइंग रूम की राजनीति करने वालों की बजाय अपने बेटे का आर्शीवाद देगी हिसार की जनता

गौतम सरदाना ने कहा कि हिसार मेरा घर है। हिसार की हर समस्याओं को मैं भलीभांति जानता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष तक हिसार शहर व हिसार वासियों का अपमान करने वाले नेता इस बार अपना बोरिया बिस्तर बांध ले। उन्होंने कहा कि मेयर रहते हुए उन्होंने हिसार शहर का बहुत विकास करवाया है। मगर वो ये भी मानते है कि क्षेत्रीय विधायक/मंत्री की बेरुखी के कारण हिसार शहर को वो मुकाम नहीं दिला पाए, जिसके हम हकदार थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शहर की जनता ड्राइंग रूम की राजनीति करने वालों की बजाय अपने बेटे का आर्शीवाद देगी।

उन्होंने हिसार वासियों का आह्वान किया कि जो कमी 2009 में रह गई थी, वो इस बार 2024 के चुनावों में पूरी करनी है। ध्यान हो कि वर्ष 2009 में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। यह उनका पहला चुनाव था और उस समय उनकी टक्कर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल से थी। तक गौतम सरदाना को 18,138 वोट मिले थे। तब वो मामूली अन्तर से ही चुनाव हार गए थे। इसके से ही गौतम सरदाना बतौर मेयर कार्य जरुर करते रहे हो, मगर उनका निशाना विधानसभा चुनाव ही था। तब से लेकर अब तक वो अपने समर्थकों को एकजुट करके चल रहे थे। इस दौरान सुरेंद्र बजाज, राजकुमार बजाज, नरेंद्र गांधी, विकास, राजपाल, टीनू आहूजा, दीपक जैन, अनिल सिंगल, अभिनय बिश्नोई, दीपक महिपाल, विजय गर्ग सहित उनके सैंकड़ों साथी व समर्थक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली में उठेगा चानौत टी विवाद का मुद्दा, दो महीने बाद भी नहीं हुआ पेयजल समस्या का समाधान

July 14, 2026
मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

July 13, 2026
छात्रों की आवाज़ दबाने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा, सरकार संसद से सड़क तक हर आवाज़ को कुचल रही है : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार के वादे जुमलों में बदले, कुमारी सैलजा ने राममंदिर में दान चोरी की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई

July 12, 2026
मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद विधायक पर साधा निशाना

मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने साधा निशाना

July 11, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer