girl is missing from Adampur, she left her family sleeping at home, when they woke up in the morning, daughter was missing from the bed – Haryana News Today
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Hisar News : हिसार जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में अपने ही घर से लापता हो गई। युवती रात को अपने परिजनों के साथ घर पर सोई थी लेकिन सुबह उठे तो वह अपने चारपाई से गायब मिली। आदमपुर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी की का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव के व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 8 सितंबर की रात को वह अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। 9 सितंबर की सुबह करीब 6:00 बजे जब वह सो कर उठा तो उसकी पत्नी ने उसे बताया कि उसकी बेटी अपनी चारपाई पर नहीं मिली और जब उसने आसपास तलाश की तो घर वह बाहर भी नहीं मिली। उसके बाद दिनभर उसका पिता अपनी बेटी की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी भी का मामला दर्द कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने अपनी बेटी का फूल या इस प्रकार से बताया है कि उसका शरीर पतला, चेहरा गोल, रंग साफ है और कद करीब 5 फुट 2 इंच है और उसकी उम्र 21 साल है।











