Hansi Gyan vigyan pratiyogita : Narnaund School News
Hansi School News: छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए मेहन्दा गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में सेकंड स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नारनौंद क्षेत्र के एसबीएस स्कूल माढ़ा के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
एसबीएस स्कूल माढा के विद्यार्थियों का ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
एसबीएस स्कूल माढ़ा के डायरेक्टर डॉ सुनील चहल ने बताया कि हांसी जिले के गांव मेहंदा में आयोजित ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता में एक स्कूल से केवल दस छात्र ही हिस्सा ले सकते हैं। इसमें लगातार दो वर्षों से SBS School माढ़ा के छात्रों का जलवा बरकरार है। पिछले वर्ष स्कूल के छात्रों ने पहले, दूसरे तथा चौथे स्थान पर कब्जा किया था। इसी तरह इस वर्ष स्कूल की छात्रा सुकोमल ने तीसरा, मुस्कान ने चौथा, साक्षी तथा उर्वशी ने पांचवा, दीप्ति, नैंसी ने छठा, रितिका ने सातवां, खुशबू ने नौवां तथा कोमल ने दसवां स्थान हासिल किया।
ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता में टॉप 10 छात्र
SBS School Madha के डायरेक्टर डॉ० सुनील चहल ने बताया कि स्कूल के छात्र हर वर्ष तरह तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं ताकि उनमें अच्छी प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो सके। उन्होंने बताया कि इस ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में टॉप दस स्थानों पर विद्यार्थियों को निकाला जाता है। इसमें स्कूल की नौ छात्राओं को टॉप दस में जगह बनाकर बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर संदीप, विकास, विजय, बलजीत, चिराग, मंजू, रेखा, नीतू ,पूजा, कुसुम आदि मौजूद रहें।
