Income tax raid on Hansi mahender hans survey
Hansi City News : हांसी शहर में इनकम टैक्स चंडीगढ़ की टीम ने हांसी में एक बड़े सर्च ऑपरेशन करने पहुंची। इनकम टैक्स की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 10 घंटे साबुन फैक्ट्री और करियाणा स्टोर में छानबीन की।चार गाड़ियों में सवार होकर करीब 20 अधिकारियों की टीम तिकोना पार्क के पास बाबा स्वीट्स के समीप स्थित साबुन फैक्ट्री व किराना स्टोर संचालक महेंद्र हंस के घर पहुंची और सुबह करीब 6:30 बजे से कार्रवाई शुरू की।
सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ इनकम टैक्स विभाग को महेंद्र हंस के कारोबार से संबंधित सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने घर पर छापा मारकर सर्च ऑपरेशन ( Income tax raid on Hansi) चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके बैंक खातों और दस्तावेजों की गहन जांच की। पुलिस की एक टीम भी सुरक्षा कारणों से मौके पर मौजूद रही।
सख्त पहरा, बाहरी व्यक्ति काप्रवेश वर्जित: कार्रवाई के दौरान
Income tax raid के दौरान घर के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं दी गई। यहां तक कि परिवार के सदस्यों को भी बाहर आने की मनाही थी। जांच के चलते पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि महेंद्र हंस पहले साबुन की फैक्ट्री चलाते थे, जो अब भी चल रही हैं। वहीं अब कुछ सालों पहले उन्होंने किराना स्टोर खोला और अपनी दुकान पर ही साबुन की सप्लाई करने लगे। हालांकि, साबुन फैक्ट्री में उतना ही उत्पादन होता था, जितनी लागत पड़ती थी।
10 घंटे बाद लौटी टीम
करीब 10 घंटे तक Income tax raid चली और जांच के बाद देर शाम इनकम टैक्स की टीम वहां से रवाना हो गई। फिलहाल विभाग ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
नारनौंद शराब ठेके पर फायरिंग, रोहतक जिले के बदमाश सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज,
Discover more from Haryana Abtak News- Latest Haryana Update Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
















