Hansi Jind Road Accident : Tata S rammed into electricity pole near Gagan Kheri village
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हांसी जींद रोड़ पर स्थित गांव गगन खेड़ी के पास एक छोटा हाथी ( Tata S ) गाड़ी अज्ञात परिस्थितियों में सड़क किनारे बिजली के पोलों में जा घुसी और पलट गई। इस हादसे में छोटा हाथी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाड़ी के बिजली पोल से टकराने की वजह से बिजली के पल भी टूट कर गिर गए जिसकी वजह से कई गांव की बिजली सेवा बाधित हो गई। दिन भर बिजली कर्मी बिजली आपूर्ति को बहाल करने में लग रहे और दोपहर बाद तक बिजली सेवा बहाल हो पाई।
मिली जानकारी के मुताबिक हांसी जींद मार्ग पर गांव गगन खेड़ी के पास एक टाटा एस छोटा हाथी गाड़ी ट्रक और बस से बचने के चक्कर में गाड़ी का चालक अपनी गाड़ी से नियंत्रण को बैठा और उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढो में जा पलटी। गाड़ी पलटे खाते हुए बिजली के पोल से जातक राय जिसकी वजह से बिजली के पल भी टूट कर गाड़ी के ऊपर ही गिर गए। इस हादसे में टाटा एस छोटा हाथी गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ी में ही फंसा रहा।
जब लोगों ने गाड़ी में व्यक्ति को देखा तो उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बिजली के पोल टूटने की वजह से गांव राजपुरा ढ़ाणी ब्राह्मण और पाली इत्यादि गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस सड़क हादसे में घायल की पहचान बीड़ फार्म निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है।









