Verification: eefe237ed2c24d7f

Breaking News : हांसी में किसान की मौत; खेत में पड़ा मिला शव, गांव में हड़कंप, बिखरा पड़ा मिला सामान

0 minutes, 3 seconds Read

Hansi Kisan maut : Haryana Breaking News Today        

Breaking News: हांसी जिले के नजदीक के गांव के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हरे चारे के खेत में किसान के शव के पास उसका सामान भी बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चानौत गांव में मिला शव

हांसी सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव चानौत ( चैन्नत गांव ) के खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह व भाटला चौंकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।

चैन्नत गांव के खेतों में मिला खरकड़ी गांव के व्यक्ति का शव

मृतक व्यक्ति की पहचान गांव खरकड़ी निवासी दलबीर के रूप में हुई। दलबीर ने चानौत गांव ( चैन्नत ) मैं हिस्से पर जमीन लेकर खेती की हुई थी और वह तीन दिन पहले घर से खेत के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। मृतक के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने दलवीर के फोन पर संपर्क किया तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया लेकिन बातचीत नहीं की। जब दोबारा फोन मिलाया तो एक लड़के ने फोन उठाया और फोन को बंद कर दिया। ‌

 

परिजनों को इस बात से चिंता हुई और वह खेत में पहुंचे तो देखा कि हरे चारे की फसल के बीच दलवीर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। ‌उसकी चप्पल व अन्य सामान आसपास बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक 6 बच्चों का पिता था और घर का एकमात्र सदस्य कमाने वाला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा किसान की मौत का रहस्य 

इस संबंध में हांसी सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि किसान दलवीर की मौत की पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। उसकी मौत किस कारण से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो पाएगा और परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अगर परिजनों को किसी पर शक है तो उसकी भी जांच करवाई जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer