Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News Today : सट्टा खाईवाल करते एक काबू, अवैध शराब व चैक बाउंस मामले में भी कार्रवाई

0 minutes, 14 seconds Read

 

Hansi News Today : सट्टा खाईवाल करते आरोपी गिरफ्तार 30,500/- रुपए बरामद

Hansi News Today : हांसी पुलिस ने सट्टा खाईवाल, चैक बाउंस व अवैध शराब के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सीआईए पुलिस हांसी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को सट्टा केवल करते हुए तिरंगे हाथों काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 30,500 रुपए भी बरामद किए हैं।

 

 

 

सीआईए स्टाफ हांसी में तैनात मुख्य सिपाही मनोज कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति न्यू ऑटो मार्केट हांसी में सरेआम सट्टा खाईवाल कर रहा है।  इस सूचना के आधार पर टीम का गठन कर, टीम ने मौका पर जाकर प्रिंस पुत्र राजेन्द्र चुग निवासी उत्तम नगर हांसी को 30,500/- रुपए सहित गिरफ्तार करके रुपए को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ थाना शहर हांसी में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। ( Abtak Hansi News )

 

 

 

10 बोतल अवैध शराब के साथ एक काबू

थाना शहर हांसी पुलिस ने 10 बोतल अवैध देशी शराब सहित हसंराज उर्फ हसां पुत्र प्रहलाद निवासी ढ़ाणी चद्दरपुल को गिरफ्तार किया गया है। अनाज मंडी चौकी प्रभारी एसआई भीम कुमार ने बताया कि गश्त पड़ताल दौरान एक व्यक्ति को हुडा सेक्टर 06 चौक हांसी से 10 बोतल अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार कर व्यक्ति के खिलाफ थाना शहर हांसी में शराब अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपी को बाद कानूनी कार्रवाई पुलिस बेल पर रिहा किया गया। ( Hansi Police News Today )

 

 

चेक बाउंस मामले में उद्धघोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

Hansi News Today : चैक बाउंस मामले में आरोपित गिरफ्तार
Hansi News Today : पुलिस हिरासत में चैक बाउंस मामले का आरोपित

हांसी जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी सिसाय पुल हांसी पुलिस ने चेक मामले में उद्धघोषित अपराधी रविदास पुत्र गोवर्धन निवासी ढाणी शोभा हांसी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार माननीय अदालत ने आरोपी को चेक बाउंस मामले में उद्धघोषित अपराधी करार दिया हुआ था। पुलिस चौकी सिसाय पुल हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ( Abtak Haryana News )

 

Hansi News Today : new Auto Market youth arrested for betting

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *