Verification: eefe237ed2c24d7f

Auto market Hansi : ऑटो मार्केट हांसी में मिला शव, मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम

0 minutes, 6 seconds Read

Auto market Hansi dead body found

ऑटो मार्केट हांसी में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही City Police Station Hansi पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। मृतक रविवार देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा था और सोमवार की शाम को उसका शव मिला है।

हांसी षहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी ऑटो मार्केट हांसी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के षव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी चोट के निशान भी नहीं मिले हैं लेकिन उसकी मौत कैसे हुई है इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो उसकी पहचान न्यू फ्रेंडस काॅलोनी हांसी निवासी 57 वर्षीय शिवचंद्र रूप में हुई जोकि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसका पिता रविवार को काम से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। उन्होंने काफी तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार शाम को फोन पर सूचना मिली कि ऑटो मार्केट हांसी में शव मिला है। सूचना मिलते ही वो अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि शव उसके पिता शिवचंद्र का है।

इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी सदानंद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुरानी ऑटो मार्केट से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अलग अलग एंगल से मामले की जांच करने में लगी हुई है।

Hisar to Chandigarh : हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, सीएम ने दिखाई हरी झंडी,

Uklana Hisar News : हिसार पुलिस का हत्या के मामले में दो साल बाद खुलासा, नाबालिग सहित दो काबू,

Breaking News : CSC Center पर सीएम फ्लाइंग की रेड, Atal Seva Kendra के फर्जी पेंशन बनाने के रैकेट का भंडाफोड़,

हरियाणा में भरी पंचायत के बीच मर्डर, चचेरे भाई ने चाकू मारकर की हत्या, एक गंभीर,

गर्दन काट कर पत्नी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, ससुर के बयान और आरोपित पति के खुलासे में समानता,

पत्नी की गला‌ घोंटकर हत्या, एक दूसरे के चरित्र पर करते थे शक,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *