Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala Accident : खेदड़ गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से थर्मल प्लांट कर्मी की मौत

0 minutes, 10 seconds Read

Barwala Accident: Thermal plant worker dies after being hit by tractor in Khedar village

हिसार जिले के गांव खेदड़ में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से हुए हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के षव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई षुरू कर दी। मृतक राजीव गाॅंधी थर्मल पाॅवर प्लांट खेदड़ में नौकरी करता था।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर को खेदड़ से भैणी बादषाहपुर रोड़ पर मिट्टी से भरे टैªक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए बरवाला के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक व्यक्ति की पहचान बरवाला के वार्ड 3 निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई। मृतक अपने परिवार सहित खेत में मकान बनाकर रहता है और वो राजीव गांधी थर्मल प्लांट खेदड़ में माली के पद पर कार्यरत था। बरवाला थाना पुलिस ने मृतक के बेटे रजत की षिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई आरंभ कर दी है।

पुलिस को रजत ने बताया कि उसका पिता सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर खेदड़ गांव के बस स्टैंड पर किसी काम से गया था। जब वो दोपहर को करीब 12ः30 पर वापस अपने घर ढाणी बादषाहपुर रोड़ पर बने अपने घर आ रहा था तो रास्ते में ट्रैक्टर HR 20 W 6441 स्वराज 724 चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसके पिता को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके पिता की मौत हो गई।

Hisar to Chandigarh : हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, सीएम ने दिखाई हरी झंडी,

Uklana Hisar News : हिसार पुलिस का हत्या के मामले में दो साल बाद खुलासा, नाबालिग सहित दो काबू,

Breaking News : Barwala CSC Center पर सीएम फ्लाइंग की रेड, Atal Seva Kendra के फर्जी पेंशन बनाने के रैकेट का भंडाफोड़,

Auto market Hansi : ऑटो मार्केट हांसी में मिला शव, मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम,

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *