Haryana Accident News Today : कार ने बाइक को मारी टक्कर : बाइक सवार युवक की मौत दूसरा घायल

sunilkohar

December 22, 2023

हरियाणा न्यूज सिरसा : सिरसा जिले के गांव उमेदपुरा के पास वीरवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

 पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई का बयान दर्ज करके कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव मोडिया खेड़ा निवासी राकेश कुमार अपने चचेरे भाई राजेश के साथ मिस्त्री का काम करता था। वो दोनों मजदूरी करने गांव मेहना खेड़ा गए हुए थे। रात को दोनों वापस गांव मोडिया खेड़ा लौट रहे थे कि उमेदपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

 राहगीरों ने घायल राकेश को उपचार के लिए सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस व घायल के परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मृतक के चचेरे भाई विनोद कुमार का बयान दर्ज करके कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Tags : Haryana accident News ,  Haryana News Todaylatest news Hisar, Haryana news Jind,  Haryana poltics news today 

Leave a Comment