Haryana CM Nayab Singh Saini Swearing In Ceremony Updates : सीएम नायब सैनी के साथ इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana CM Nayab Singh Saini Swearing In Ceremony Updates : नायब सैनी ने ली CM पद की शपथ

एक साथ 14 मंत्री पहली बार बने -कैबिनेट मंत्री बनने का भी रिकॉर्ड चंडीगढ़। हरियाणा में गत दो दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य में नवगठित सरकार के पहले शपथ ग्रहण में प्रदेश के लिए अधिकतम निर्धारित 13 मंत्रियों (मुख्यमंत्री को मिलाकर 14) की एक साथ राज्यपाल द्वारा नियुक्ति कर दी गई हो. वर्ष 2004 में देश की संसद द्वारा भारत के संविधान में किये गये 91वें संशोधन के अंतर्गत हर राज्य में मंत्रिपरिषद की संख्या उस प्रदेश की विधानसभा की सदस्य-संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती है. इस प्रकार 90 सदस्ययी हरियाणा विधानसभा में प्रदेश सरकार में अधिकतम 14 मंत्री हो हो सकते हैं. हालांकि गत वर्षो में जब-जब हरियाणा में 14 मंत्री बनाए गये, तब-तब पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई जिसमें दावा किया गया कि चूँकि 90 का 15 प्रतिशत 13.5 बनता है, इसलिए हरियाणा में अधिकतम 14 नहीं अपितु अधिकतम 13 मंत्री ही बनाये जा सकते हैं. इस बिंदु पर आज तक हाईकोर्ट द्वारा आज तक कोई आदेश या निर्णय नहीं दिया गया है. संभवत: इस बार भी मुख्यमंत्री सहित 14 सदस्यीय हरियाणा मंत्रिपरिषद की संख्या को उक्त आधार पर हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है.

राजनीतिक विश्लेषक , हेमंत कुमार एडवोकेट ने बताया कि हरियाणा की मंत्रिपरिषद में अधिकतम बनाये जाने 14 मंत्रियों में कितने कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं और कितने राज्य मंत्री और कितने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इस बारे में कोई विशेष प्रावधान या व्यवस्था प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा नहीं बनाई गई है एवं ऐसा पूर्ण रूप से मुख्यमंत्री के विवेकाधिकार पर निर्भर करता है कि वह किस श्रेणी के कितने मंत्री बनाये. हालांकि उन्होंने यह अवश्य बताया कि वर्ष 2000 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब हरियाणा सरकार के पहले शपथ-ग्रहण में मुख्यमंत्री सहित 12 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हों.

हेमंत ने बताया कि मार्च, 2000 में जब ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद शपथ ली थी, तो उस सरकार में मुख्यमंत्री सहित 6 कैबिनेट जबकि 5 राज्य मंत्री थे. पूरे पांच वर्ष तक चौटाला ने कभी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं किया था.
उसके बाद मार्च, 2005 में जब भूपेंद्र हुड्डा पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, तब हुड्डा के अतिरिक्त उनके पहली मंत्रिमंडल (कैबिनेट) में 10 मंत्री शामिल किये गये थे हालांकि तीन सप्ताह बाद ही दो कैबिनेट मंत्रियों नामत: चौधरी सुरेन्द्र सिंह और ओम प्रकाश जिंदल की हवाई दुर्घटना में मृत्यु के कारण कैबिनेट की संख्या घटकर मुख्यमंत्री को मिलाकर नौ हो गयी थी. हालांकि उसके आगे वर्ष पहले कैबिनेट मंत्री विनोद शर्मा का त्यागपत्र हुआ जबकि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया जबकि इसी बीच हुड्डा द्वारा दो-तीन कैबिनेट मंत्री और शामिल किये थे परन्तु कभी भी उस सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री को मिलाकार बारह के आंकड़े को नही छु पाई थी.

इसी प्रकार उसके बाद अक्टूबर, 2009 में जब हुड्डा दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तब भी उन्होंने सबसे पहले मंत्रिमंडल में 6 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री बनाए थे. हालांकि बाद में वर्षो में मंत्रिपरिषद में समय समय पर विस्तार किया जाता रहा परन्तु हुड्डा के दूसरी शासनकाल में कभी भी मुख्यमंत्री को मिलकर 12 कैबिनेट मंत्री नहीं रहे थे.

हेमंत ने बताया कि इसी प्रकार आज से दस वर्ष पूर्व अक्टूबर, 2014 में जब मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा में पहली भाजपा सरकार बनी, तो उसमें भी आरम्भ में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 7 थी जबकि शेष राज्य मंत्री बनाए थे. बाद के वर्षो में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कभी भी 12 कैबिनेट मंत्री नहीं हुए. आज से पाच वर्ष पूर्व अक्टूबर, 2019 में जब मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में पहली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार बनी, उसके भी साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल अर्थात मार्च,2024 तक 12 कैबिनेट मंत्री नहीं रहे. यहाँ तक कि इसी वर्ष मार्च, 2024 में नायब सिंह सैनी की अगुआई में हरियाणा में बनी भाजपा सरकार में भी मुख्यमंत्री को मिलाकर 7 कैबिनेट मंत्री थे जबकि शेष 7 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार थे).

पूर्व गृह मंत्री व अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज की ओर से मंत्री पद की ली गई शपथ

fb img 1729160086408646271466219539232

इसराना से विधायक कृष्ण लाल पंवार की ओर से मंत्री पद के तौर पर ली गई शपथ

fb img 17291600922318083501842395518053

बादशाहपुर से विधायक राव नरवीर सिंह की ओर से मंत्री पद की ली गई शपथ

fb img 17291600987257866976373314073497

फ़रीदाबाद से विधायक विपुल गोयल की ओर से मंत्री पद की ली गई शपथ

fb img 17291601038918291329284143590915

गोहाना से विधायक अरविंद कुमार शर्मा की ओर से मंत्री के पद पर ली शपथ

fb img 17291601092198530367349422234776

पानीपत ग्रामीण से विधायक व पूर्व मंत्री महिपाल ढाँडा की ओर से मंत्री पद की ली गई शपथ

fb img 17291601250628223598410955201342

हरियाणा में पहली मंत्री है जो जिन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली है श्रुति चौधरी इस कैबिनेट मे

fb img 17291601354027400652855124535945

रादौर से विधायक श्याम सिंह की ओर से राज्य मंत्री पद की ली गई शपथ

 

fb img 17291601194077863742724235018417

BREAKING NEWS

चंडीगढ़ के ललित होटल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी
पीएम मोदी के साथ मीटिंग में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

हरियाणा में नई नायब सरकार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (लाड़वा)

2. अनिल विज अम्बाला कैंट, कैबिनेट मंत्री।
3. कृष्ण लाल पंवार इसराना, कैबिनेट मंत्री
4. राव नरवीर सिंह बादशाहपुर, कैबिनेट मंत्री
5. महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण, कैबिनेट मंत्री।
6. विपुल गोयल फरीदाबाद, कैबिनेट मंत्री।
7. डॉ अरविंद शर्मा गोहाना, कैबिनेट मंत्री।
8. श्याम सिंह राणा रादौर, राज्य मंत्री।
9. रणवीर सिंह गंगवा बरवाला, राज्य मंत्री।
10. कृष्ण बेदी नरवाना, राज्य मंत्री।
11. श्रुति चौधरी तोशाम, राज्य मंत्री।
12. आरती राव अटेली, राज्य मंत्री।
13. राजेश नागर तिगांव, राज्य मंत्री।
14. गौरव गौतम पलवल, राज्य मंत्री।

बड़ी खबर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर बधाई दी।

इसके साथ ही उन्होंने PM Narender Modi को पत्र लिखते हुए कहा, “आपके नेतृत्व में देश के सभी वर्गों और क्षेत्रों का विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारा देश और भी समृद्ध व शक्तिशाली बनेगा।”

fb img 17291601460554404195881652818489

fb img 17291601510503115811820000348798

Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

https://eechicha.com/act/files/tag.min.js?z=9669896

Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading