जलवा पूजन में हर्ष फायरिंग का खौफनाक मंजर: गोली लगने से रिश्तेदार की मौत, खुशियां मातम में बदलीं | Hansi News

By sunilkohar

Updated On:

Latest News: नारनौंद में Delhi Police Constable की मौत, ASI और दोस्त पर हत्या का केस

---Advertisement---

जलवा पूजन के दौरान गोली लगने से व्यक्ति घायल, उपचार के दौरान मौत

Hansi News: नारनौंद उपमंडल के गांव सिंघवा खास में बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित जलवा पूजन समारोह अचानक चीख-पुकार और मातम में तब्दील हो गया। कार्यक्रम के दौरान उत्साही युवकों द्वारा की गई हर्ष फायरिंग (Celebratory Firing) में रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गीतों की गूंज के बीच अचानक चलीं गोलियां

नारनौंद में जलवा पूजन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान हिसार के निजी अस्पताल में उसकी मौत

मिली जानकारी के अनुसार, गांव सिंघवा खास निवासी अंकित के घर बेटे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में 23 सितंबर को जलवा पूजन के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस खुशी के मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा दूर-दराज से रिश्तेदार और अन्य मेहमान पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान सभी लोग नाच-गाने और जश्न में डूबे थे, तभी माहौल में अचानक अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में शामिल कुछ सिरफिरे युवकों ने हाथों में पिस्तौल लहराते हुए हवाई फायरिंग शुरू ( Celebratory FiringHaryana)कर दी।

पांव में लगी गोली, हिसार में तोड़ा दम ( Hansi Celebratory Firing )

हर्ष फायरिंग के दौरान जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला निवासी अमरजीत (जो अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे) अचानक गोली का शिकार हो गए। एक गोली सीधे उनके पांव में जा लगी, जिससे वह लूलहान होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुई इस वारदात के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और फायरिंग करने वाले आरोपी युवक हथियार समेत मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने तुरंत अमरजीत को भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर कर दिया। परिजन बेहद गंभीर हालत में उन्हें हिसार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान अमरजीत ने दम तोड़ दिया।

पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी रिंकू के बयानों के आधार पर गांव सिंघवा खास निवासी सुरेंद्र, भिवानी जिले के गांव गुजरानी निवासी मनोज व अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

हर्ष फायरिंग में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत, हरियाणा पुलिस के जवानों पर आरोप

परिजनों का कहना है कि अमरजीत दिल्ली पुलिस में कार्यरत था। अमरजीत की पत्नी रिंकू के मामा के लड़के अंकित के घर बेटा पैदा होने की खुशी में आयोजित जलवा पूजन में शामिल होने के लिए आया था। इसी कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस में कार्यरत गांव सिंघवा खास निवासी सुरेंद्र और मनोज भी आए थे और यह दोनों भिवानी पुलिस में तैनात हैं। सुरेंद्र भिवानी सीआईए में कार्यरत बताया जा रहा है।

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक सुरेंद्र और मनोज अपने साथ पिस्टल लिए हुए थे और वह खुद तो डीजे पर डांस करते हुए फायरिंग कर रहे थे साथ ही छोटे बच्चों को भी पिस्टल देकर गोली चलवा रहे थे। इसी दौरान वहां पर मौजूद अमरजीत के पांव में गोली लग गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी का बयान:

बास थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया, “सिंघवा खास में जलवा पूजन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Latest Update :

2 thoughts on “जलवा पूजन में हर्ष फायरिंग का खौफनाक मंजर: गोली लगने से रिश्तेदार की मौत, खुशियां मातम में बदलीं | Hansi News”

Leave a Comment