Haryana News Today: हिसार में छठी के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

0 minutes, 20 seconds Read

Haryana News Today: A sixth class student committed suicide by hanging himself in Hisar

साइंस का पेपर अच्छा नहीं होने पर छात्र ने लगाया फंदा 

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़। 

हिसार की ताजा खबर : जिले के कस्बे आदमपुर में निजी स्कूल के छात्र ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छठी कक्षा का छात्र साइंस का पेपर अच्छा न होने के चलते परेशान चल रहा था। मूल रूप से ठसका निवासी उक्त छात्र इन दिनों अपनी मां के साथ सदलपुर गांव में अपनी नानी के घर गया हुआ था और वहीं पर उसने यह कदम उठाया। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मां के साथ नानी के पास रहता था छात्र प्रबल

 बताया जा रहा है कि ठसका निवासी धर्मपाल की शादी गांव सदलपुर की सुमन बाला के साथ हुई। उनके दो बेटे हैं। धर्मपाल अग्रोहा में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। सुमन के कोई भाई नहीं है, इसलिए वह अपनी मां की देखभाल के लिए मायके सदलपुर में रह रही है। उसका 12 साल का बेटा प्रबल भी मां के पास रहता है। वह आदमपुर क्षेत्र में एक निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ रहा था। पुलिस के अनुसार बच्चे प्रबल की हाल ही में वार्षिक परीक्षा समाप्त हुई थी। 

उसका अंतिम पेपर साइंस का था। परिजनों ने बताया कि पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इसके चलते वह परेशान हो गया। वह छत पर बने कमरे में गया और खुद को बंद कर लिया। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो उसकी मां और नानी उसे मनाने छत पर गए। वहां उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो प्रबल फंदे पर लटका हुआ था।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Hisar News Today : बनभौरी एसबीआई बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप : नारनौंद क्षेत्र के किसान ने एसबीआई  मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Haryana News Today :  युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ; लव मैरिज करने वाले पति पत्नी में अनबन, पत्नी रुठ कर चली गई थी मायके ,

 Hisar News Today, Hansi News Today , 

नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला

Lok Sabha Election 2024 latest News : जनता को गुमराह करने का नया पैंतरा: सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन, फिर भी चुनाव आयोग खामोश क्यों ? मतदाता हो तो मतदान करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें 

Haryana News Today 1.24 किग्रा अफीम , 1200 किमी की यात्रा, हरियाणा पहुंचा नशा तस्कर को पुलिस ने दबोचा

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *