---Advertisement---

Haryana News Today : ऑस्ट्रेलिया का बोल भेज दिया इंडोनेशिया, 26 लाख रुपए ठगे, आरोपी 3 दिन के रिमांड पर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana News Today: Sent the address of Australia to Indonesia, and cheated of Rs 26 lakh

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवक को जाना था ऑस्ट्रेलिया भेज दिया इंडोनेशिया

Haryana News Today : विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर पैसों की ठगी करने के मामलों में कैथल जिले के एक युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 26.20 लाख रुपए की ठगी करने आरोपी प्रताप नगर बठिंडा पंजाब निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बरोट निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत के अनुसार वह उसके भाई मनप्रीत सिंह को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने गांव समाधां निवासी सिमरन कौर व उसके पति जतिंदर सिंह से बातचीत की। सिमरन कौर ने कहा कि वे उसके भाई का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा देंगे। वह वहां पर काम भी करेगा और पैसे कमाएगा।

आरोपियों ने दलेर सिंह, उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर, लवप्रीत सिंह, दिल्ली निवासी जगप्रीत सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर, अंबाला निवासी संदीप सेठी व मुकेरिया पंजाब निवासी लखा सिंह के साथ मिलकर अलग-अलग समय में उससे 26 लाख 20 हजार रुपए ले लिए व कहा कि उसके भाई को इंडोनेशिया के रास्ते ऑस्ट्रेलिया भेजेंगे। आरोपियों ने उसके भाई को इंडोनेशिया भेज दिया और करीब एक महीने तक वहीं रखा। बाद में आगे नहीं भेजने पर उसके भाई को मजबूरन वापिस भारत आना पड़ा। यहां आकर जब उन्होंने वीजा चैक करवाया तो पता चला कि ये वीजा तो नकली है।

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपए वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता अनुसार ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 26 लाख 20 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज कर लिया गया। उक्त मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को काबू किया जा चुका है। आरोपी जगप्रीत शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

Haryana News Today : ऑस्ट्रेलिया का बोल भेज दिया इंडोनेशिया, 26 लाख रुपए ठगे, आरोपी 3 दिन के रिमांड पर

Published On: November 10, 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer