HBSE Board English Exam on 10th Class
HBSE Board English Exam: हरियाणा बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और 5 मार्च को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर लिया जाना है। अंग्रेजी विषय के पेपर को लेकर हरियाणा बोर्ड ने नकल रोकने के लिए खास इंतजाम किए हैं और उसके तहत एक खास रणनीति भी बनाई है। परीक्षार्थियों और परीक्षा केदो पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों की छोटी सी लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती है।
Haryana education Board Bhiwani: दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर

होली फाग की छुट्टी के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ( Haryana education Board Bhiwani ) द्वारा घोषित दसवीं कक्षा की डेटशीट के मुताबिक 5 मार्च को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर होना है। शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए गए 1357 परीक्षा केंद्रों पर 2, लाख से अधिक छात्र परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने खास रणनीति बनाई है और इस रणनीति के तहत परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी करने के लिए 320 उड़न दस्ता टीमों का गठन किया गया है।
आपको बता दें कि होली के दिन 3 मार्च को 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा ली गई थी, इस परीक्षा में शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाई गई अलग-अलग टीमों द्वारा 11 नकल के मामले पकड़े गए थे। फिजिकल एक्जाम की परीक्षा में 11 नकल के मामले पकड़े जाना कोई छोटी बात नहीं है। क्योंकि छात्र फिजिकल एक्जाम को सबसे आसान एग्जाम मानते हैं। जबकि कुछ लापरवाह परीक्षार्थी इस आसन एग्जाम में भी नकल करने से बाज नहीं आए।
शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा के फिजिकल एक्जाम के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एक केंद्र अधीक्षक एक केंद्र उप अधीक्षक सहित दो कर्मचारियों को अपने कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शिक्षा बोर्ड और जिला प्रशासन द्वारा दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केदो के आसपास धारा 163 लगाई गई है। परीक्षा केदो के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी फोटो स्सेट या स्टेशनरी सहित पुस्तकों की दुकान खोलने पर पाबंदी है। इसके अलावा निश्चित दायरे में आने वाले कोचिंग सेंटर पर भी नकेल कसते हुए बंद रखने का आदेश दिया गया है। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले अपने परीक्षा के अंदर पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है।