---Advertisement---

बहन को फोन कर बोला-यह मेरी आखिरी काल : निजी अस्पताल में नौकरी करने वाला युवक लापता

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

He called his sister and said- this is my last call, the young man is missing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ellenabad news today in Hindi : निजी अस्पताल में नौकरी करने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। लापता होने से पहले युवक ने अपनी बहन को फोन काल करके कहा कि यह उसकी आखिरी काल है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने लापता युवक के भाई सुरजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी शिकायत में गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी सुरजीत सिंह ने बताया है कि उसका भाई गुरप्रीत सिंह निजी अस्पताल में नौकरी करता है। वह गत आठ दिसंबर को सुबह घर से अस्पताल गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे गुरप्रीत सिंह ने अपनी विवाहित बहन को हनुमानगढ़ में फोन किया। गुरप्रीत उस समय घबराया हुआ था, उसने अपनी बहन से कहा कि यह उसकी आखिरी काल है। इसके बाद गुरप्रीत का मोबाइल बंद हो गया।

निजी अस्पताल में नौकरी कर रहा था, राजस्थान कैनाल के किनारे मिली है लापता युवक की बाइक

सुरजीत सिंह का कहना है कि उसकी बहन को काल करके सारी बात बताई। इसके बाद घरवालों ने गुरप्रीत की तलाश शुरू कर दी। अस्पताल की ओर से बताया गया कि गुणीत 6 बजे यहां से चला गया था। गुरप्रीत की तलाश करते हुए स्वजन राजस्थान कैनाल नहर के पास पहुंचे, तो नहर किनारे गुरप्रीत की बाइक खड़ी मिली। स्वजन ने आसपास गुरप्रीत की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस का कहना है कि सुरजीत सिंह के बयान दर्ज कर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर ली गई है। पुलिस लापता गुरप्रीत सिंह की तलाश में जुट गई है, जल्द ही उसकी तलाश कर ली जाएगी। लापता युवक की राजस्थान कैनाल में मसीतां वाली हेड के आसपास तलाश की जा रही है मगर गुणीत का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

हिसार पुलिस की डबवाली में छापेमारी, सिरसा जिले के गांव लोहगढ़ से एक काबू

August 5, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

डबवाली में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोर गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer