Hisar ADC का बैंकों को आदेश, लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में ना हो देरी

0 minutes, 17 seconds Read

 Hisar ADC order to banks, there should be no delay in people getting benefits of government schemes. 

ADC Hisar ने कहा, बैंक अधिकारी नागरिकों के आवेदनों का तत्परता से करें निवारण

PNB Bank की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए एडीसी हिसार।


हरियाणा न्यूज/हिसार , सुनील कोहाड़अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने सभी बैंकों को सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि संबंधित व्यक्तियों को समय पर लाभ मिल सके। वे मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 















अतिरिक्त उपायुक्त ने कृषि क्षेत्र, कमजोर एवं पिछड़ा वर्ग, एमएसएमई, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि, पीएम विश्वकर्मा योजना, सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का सभी बैंकर्स को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि चिन्हित व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जा सके। ADC Hisar ने कहा कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ बैंक की तरफ से अविलंब देना सुनिश्चित किया जाए। जो बैंक अधिकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने में कोताही करेंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएंगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान बैंकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को बेहतर ढंग से करने की भी हिदायत दी गई।

अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने सभी बैंकों को दिए गए टारगेट अनुसार सीडी रेश्यों में सुधार करने के निर्देश दिए। सभी बैंक निर्धारित समयावधि में अपनी एटीआर जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि समय रहते सीएम विंडो पर बैंक से संबंधित शिकायतों का निपटारा तीव्र गति से हो सके। उन्होंने वित्तीय साक्षरता केंद्रों, सीएफएल को सक्रिय करने के निर्देश दिए। बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर एलडीएम से संपर्क करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एलडीएम विजेंद्र सिंह, नाबार्ड से एजीएम रोबिन सिंह, डीएसपी विजय पाल सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें:-

Barwala News: नजदीकी गांव में छत पर सो रही महिला पर चाकू से हमला, पति और बेटे की हो चुकी है मौत,
Rohtak News Today: रोहतक में युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, नए कानून के तहत मामला दर्ज
Rohtak News Today: अश्लील वीडियो का डर दिखाकर महिला से रेप, जान से मारने दी धमकी, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दर दर भटकने को मजबूर पीड़िता
बहल में 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पड़ोसी की छत पर अगले दिन मिला शव, भिवानी पुलिस अधीक्षक पहुंचे गांव , घटनास्थल का किया निरीक्षण ,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *