Hisar Barwala banbhori Road Accident News
Barwala News: हिसार जिले के बरवाला में बनभौरी रोड़ पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक अपने परिजनों के साथ ब्रेजा कर में सवार होकर रिश्ते की बात करने के लिए गए हुए थे। जब वो ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर वापस आ रहे थे कि सरहेड़ा गांव के पास हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
सरहेड़ा गांव के पास एक्सीडेंट

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात को हिसार जिले के बरवाला बनभौरी रोड़ पर गांव सरहेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्राली से एक ब्रेजा गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की ब्रेजा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरवाला और हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक हिसार जिले के गांव संदलाना के बताए जा रहे हैं। जो की एक ही परिवार के हैं। मृतकों की पहचान गांव संदलाना निवासी 35 वर्षीय सुरेश, 30 वर्षीय रेखा और 7 वर्षीय अरमान के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि गांव संदलाना निवासी सुरेश अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर बरवाला में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। रविवार की देर रात करीब 9 बजे जब यह वापस गांव में आ रहे थे। रास्ते में इनकी कर ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मृतक सुरेश कुमार के परिवार के ही छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बरवाला के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
इस संबंध में बरवाला थाना के डांस अधिकारी अनूप से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि देर रात बनभौरी रोड़ पर ब्रेजा गाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है कि हादसा किसकी गलती से हुआ है।