Barwala Accident News : सड़क हादसे में फाइनेंस कर्मी घायल
Barwala Accident News: हिसार बरवाला मार्ग पर हादसा हो गया। यह हादसा गाड़ी की बाइक में टक्कर लगने से हुआ, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बरवाला हिसार मार्ग पर पीएनबी बैंक के नजदीक हादसा
बरवाला थाना पुलिस को दिए बयान में हिसार जिले के नया गांव निवासी सज्जन कुमार ने बताया कि वो फाइनैस कम्पनी जीन्द चुंगी बरवाला में प्राईवेट नौकरी करता है। 23 जनवरी को सुबह वह अपने गांव से फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में आ रहा था। जब वह अपनी प्लैटिना बाइक पर बरवाला हिसार मार्ग पर पीएनबी बैंक के नजदीक पहुंचा तो काले रंग की एक गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को रॉन्ग साइड लिए हुआ था और उसने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
आधार हॉस्पिटल हिसार में भर्ती
सज्जन कुमार ने बताया कि HR-80F-8555 का नामपता ना मालुम चालक अपनी गाड़ी से मुझे टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। गाड़ी की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए भारत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना मिलती है उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आधार हॉस्पिटल हिसार में भर्ती करवा दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने सज्जन कुमार के बयान दर्ज कर काले रंग की गाड़ी HR80F8555 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू करती है। पुलिस गाड़ी चालक की पहचान के लिए पीएनबी बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।















