Hisar bijali sab station jal bharav batti Gul
Hisar News : हिसार सहित हरियाणा में मानसून पीक पर है, जिस कारण लगातार तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से 33 केवी सब स्टेशन बरवाला, भिवानी रोहिल्ला व बुड़ाक दुरूस्त नहीं हो पाए है। रविवार को बारिश ने परेशानी दोगुनी बढ़ा दी। क्योंकि आर्य नगर-बरवाला व भाटला सब स्टेशनों में भी तीन-तीन फुट पानी भर गया। जिस कारण सब स्टेशनों में फाल्ट आ गया। जिसके कारण हिसार सर्कल के 65 से अधिक गांवों की 12 घंटे से अधिक बत्ती गुल हो गई। जिस कारण 1.5 लाख से अधिक ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उपरोक्त स्थितियों ने बिजली निगम की मानसून को लेकर की गई तैयारियों की पूरी तरह से पोल खोलकर रख दी। कागजों में मानक पूरे किए, जबकि जमीनी स्तर पर कुछ भी काम नहीं हुआ। आलम यह रहा कि मानसून पीक पर होने के कारण Hisar district के भिवानी रोहिल्ला, बुड़ाक, आर्य नगर, भाटला व बरवाला के सब स्टेशन डूब गए। अब संबंधित बिजली घरों से पानी निकालने को लेकर बिजली निगम की टीमें रविवार को जमीन पर दौड़ती नजर आई। देर रात 9 बजे तक एसई फातिमा नक्वी व हिसार द्वितीय डिविजन के एक्सइएन विनीत पातड़ टीम के साथ बरवाला सब डिविजनों पर डटे रहे। ताकि जल्द से जल्द बिजली सप्लाई शुरू की जा सकी।
रविवार को भी Hisar में बारिश के कारण सुबह 9 बजे आर्य नगर बिजली घर डूब गया। बिजली स्टेशन में करीब साढ़े तीन-तीन फुट पानी भरने के कारण बिजली घर में फाल्ट आ गया, जिससे उपरोक्त बिजली घर से जुड़े 20 गांवों की बत्ती गुल हो गई। जिससे 15 हजार से अधिक ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें मुख्यत रूप से आर्य नगर, धीरणवास, लुदास, चौधरी औद्योगिक क्षेत्र, चौधरीवास, रावतखेड़ा, टोकस, पातन, चिडौद, हिंदवान, रावलवास, शाहपुर, मात्रश्याम एवं न्यौली सहित गांव शामिल रहे।
सूचना मिलते ही Hisar द्वितीय खंड के डिविजन विनीत पातड़ टीम के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीओ-जेई को निर्देश दिए और पानी निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करने के लिए कहा। शाम साढ़े 6 बजे के बाद आर्य नगर के बिजली घर से पानी निकाला जा सका।
भाटला के सब स्टेशन से इन गांवों की बिजली बाधित लगातार वर्षा के कारण भाटला का बिजली घर में दो-दो फुट पानी भर गया है, जिस कारण रात 10 बजे तक लालपुरा, महजत, धर्मपुरा, खरकड़ी, भाटला, घिराय, सिंधड़, चनौत व डाटा शामिल है।
आर्य नगर के विजली घर से जुड़े हैं ये फीडर
33 केवी आर्य नगर सब स्टेशन से गांव आर्य नगर, 11 केवी धीरणवास, 11 केवी लुदास, 11 केवी धीरणवास के खेत-खलिहान, 11 केवी लुदास के खेत-खलिहान, 11 केवी चौघरी औद्योगिकी, 11 केवी धीरणवास वाटर वर्क्स, 11 केवी घिराना औद्योगिकी, 11 केवी एसटीपी शामिल है।
Hisar में लगातार बारिश होने के कारण हमारे कई सब डिविजनों में जलभराव की समस्या हो गई। जिस कारण वहां की बिजली सप्लाई को बंद रखा गया। जिनमें आर्य नगर, भाटला व बरवाला के सब डिविजन शामिल है, जिनसे 40 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई बाधित रही।
लेकिन रविवार रात 9 बजे आर्य नगर व बरवाला सब डिविजन की सप्लाई को दुरुस्त किया गया। जिसके बाद जैसे-जैसे क्लियरेंस मिलती रहेगी। वहां-वहां बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
एफआर नक्वी, एसई, परिचालन शाखा, हिसार सर्कल, बिजली निगम



