---Advertisement---

Hisar News in Hindi : कांग्रेस को वोट दिलवाने का दबाव डालना अधिकारी पर पड़ेगा भारी, यूनियन ने की शिकायत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News in Hindi : Pressuring people to vote for Congress will cost the officer heavily, union files complaint

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपमंडल अभियंता ने पार्टी विशेष को वोट देने के लिए बनाया दबाव, यूनियन ने अधीक्षक अभियंता को दी शिकायत
Haryana News Today: हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने उपमंडल अभियंता पर एक विशेष पार्टी को वोट देने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाने और कर्मचारियों पर झूठे मुकदमें दर्ज करवाने का आरोप लगाते हुए अधीक्षक अभियंता को शिकायत दी है।


यह जानकारी देते हुए यूनियन के जिला सचिव राजेश नलवा ने बताया कि उपमंडल अभियंता नंबर 4 ने विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों पर एक पार्टी विशेष को वोट देने के लिए दबाव बनाया गया। कर्मचारियों ने जब ऐसा करने से इंकार किया तो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कर्मचारियों के तबादले भी किए गए। इसको लेकर जब कर्मचारियों ने जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कार्यकारी अभियंता व अधीक्षक अभियंता को शिकायत पत्र भेजा।

इसके बाद जांच में शामिल किए बिना ही रिटर्निंग अधिकारी ने उक्त कर्मचारियों को दोषी करार दे दिया। इसके बाद उपमंडल अभियंता ने कुछ कर्मचारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से नौकरी से हटाने की धमकी दी और बिना विभागीय जांच के ही उपमंडल अभियंता ने उक्त सभी कर्मचारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए गए, जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है।


उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के रोष को देखते हुए यूनियन ने अधीक्षक अभियंता को पत्र लिखकर उपमंडल अभियंता के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो 18 अक्तूबर के बाद 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर अधीक्षक अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी अधीक्षक अभियंता कार्यालय की होगी।

 

Rohtak News Live: मां फंदे पर लटकी, दो साल का बेटा दूध के लिए रोता रहा

Rohtak News Live: मां फंदे पर लटकी, दो साल का बेटा दूध के लिए रोता रहा

हिसार में बिजनेसमैन को 1.91 लाख का लगाया चूना, क्रेडिट कार्ड का चार्ज माफ करने के नाम पर किया साइबर क्राइम

Hisar cyber Fraud : हिसार में बिजनेसमैन को 1.91 लाख का लगाया चूना-क्रेडिट कार्ड का चार्ज माफ करने के नाम पर किया साइबर क्राइम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली में उठेगा चानौत टी विवाद का मुद्दा, दो महीने बाद भी नहीं हुआ पेयजल समस्या का समाधान

July 14, 2026
मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

July 13, 2026
छात्रों की आवाज़ दबाने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा, सरकार संसद से सड़क तक हर आवाज़ को कुचल रही है : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार के वादे जुमलों में बदले, कुमारी सैलजा ने राममंदिर में दान चोरी की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई

July 12, 2026
मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद विधायक पर साधा निशाना

मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने साधा निशाना

July 11, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer