Hisar News Today: हिसार बंद के बाद व्यापारियों ने किया हरियाणा बंद का ऐलान

0 minutes, 11 seconds Read

 Hisar News Today: After Hisar bandh, traders announce Haryana bandh.

आपराधिक घटनाओं के विरोध में हिसार रहा बंद, हिसार बंद के दौरान व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

अरविंद के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारी।

हरियाणा न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़ : लूटपाट, फिरौती, हत्याओं व चोरियों की वारदातों के विरोध में शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग के नेतृत्व में पूरी तरह से हिसार बंद सफल रहा। हिसार बंद के दौरान व्यापारियों ने भारी संख्या में हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर जल्द ही सरकार प्रशासन और पुलिस ने अपराधियों को पड़कर सलाखों के पीछे नहीं किया तो वह हरियाणा बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। 

हिसार बंद के दौरान दुकानों के बंद शटर।

 हिसार बंद के दौरान राजगुरु मार्केट, राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन, मैंन बाजार, गांधी चौक, तेलियान पुल, आर्य बाजार, अनाज मंडी, लोहा मंडी, काठ मंडी, गणेश मार्केट, तिलक बाजार, सर्राफा एसोसिएशन, बस अड्डा एसोसिएशन, भगत सिंह मार्केट, होलसेल मार्केट, ऑटो मार्केट, बार एसोसिएशन, पेट्रोल पंप, सभी मॉल, टैक्स बाजार एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, इंडिया मेडिकल एसोसिएशन, पटेल नगर, मॉडल टाउन, इंदिरा मार्केट, पीएलए मार्केट, फ्लेमिंगो मार्केट, डोगरण मोहल्ला मार्केट आदि सभी बाजार पूरी तरह ऐतिहासिक बंद रहे। 

हिसार बंद के दौरान शमशान हिसार के सड़कें।

हिसार बंद के दौरान व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि हिसार बंद देश व प्रदेश के इतिहास में ऐतिहासिक रहा है। श्री गर्ग ने कहा कि आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह दिन-दिहाड़े गोलियां चलाकर फिरौती व मंथली मांग रहे हैं और लगातार लूटपाट व हत्या तक कर रहे हैं। हरियाणा में लगातार अपराध बढऩे पर प्रदेश का व्यापारी व आम जनता में पूरी तरह से भय का माहौल है। सरकार व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल सिद्ध हुई है।

हिसार बंद के दौरान सुनसान बाजार।

 बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल राज्य स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन करके हरियाणा बंद का आह्वान किया जाएगा। सरकार को जल्द से जल्द अपराधियों का पक्का इलाज करना चाहिए और सरकार को व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा का पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करना चाहिए। जो सरकार व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा ना कर सके उस सरकार को किसी प्रकार का टैक्स लेने का अधिकार नहीं होना चाहिए देश में ऐसा कानून बनना चाहिए। 

हिसार बंद का असर से सुनसान बाजार।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय है अगर मुख्यमंत्री व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है।देश व प्रदेश में किसी भी व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता के साथ ज्यादति करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रदेश के हर व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और हरियाणा का व्यापारी व्यापार मंडल के नेतृत्व में एकजुट है।इस अवसर पर सभी व्यापारिक संगठन, धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं, किसान व कर्मचारी संगठन, सभी दलों के नेताओं ने भरपूर समर्थन दिया।

खास खबर भी पढ़ें :-

Karnal News Today: स्कूल से बंक मार कर नहर में नहाने गए तीन छात्रों में से एक डूबा, करनाल नहर में डूबा छात्र

हिसार बंद का असर : प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को मिला आप नेता सहित अनेक संगठनों का समर्थन

Narnaund News: किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो किसान जल्द करेंगे बड़ा आंदोलन, अधिकारियों को चेताया

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे अब इन जातियों के लोग, पीएम आवास योजना के लिए कौन कौन होंगे पात्र
Read More News Today‌on Google News ,

Hisar News Today: हिसार एसपी दीपक सहारण ने पुलिस से संबंधित सुनी 15 समस्याएं,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *