Hisar News Today : हिसार में होली के दिन हादसा, बुझा घर का चिराग, होली के रंग पड़े फीके

0 minutes, 27 seconds Read

 Hisar News Today: Accident on Holi day in Hisar, light of the house extinguished, colors of Holi faded

पिक-अप की टक्कर से कार एजेंसी के सेल्समैन की मौत

हरियाणा न्यूज टूडे सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर : दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे ( Delhi Hisar National Highway) पर कैंट के पास होली ( Holi day) की रात हुए सड़क हादसे ( Road Accident in Hisar cant ) में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक सातरोड़ गांव के पास स्थित एक कार एजेंसी में सेल्समैन की नौकरी करता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सोमवार दोपहर को पुलिस में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। 

पुलिस को दिए बयान में हिसार के मॉडल टाउन निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका बेटा नवीन सातरोड़ के पास हुंडई कार ( Hyundai car agency in Hisar) की एजेंसी में सेल्समैन की नौकरी करता था। रविवार को नवीन अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अन्य दिनों की तरह ड्यूटी पर गया था। रविवार की शाम को होली के त्योहार पर घर पर पकवान बनाए गए थे और पूरा परिवार होली के रंग , में रंगा हुआ था कि इसी दौरान रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि हिसार टेंट के पास नवीन का एक्सीडेंट हो गया है। 

गंभीर रूप से घायल नवीन को राहगीरों द्वारा उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा गया है तो वह तुरंत ही अस्पताल पहुंचे जहां पर पता चला कि इस हादसे में नवीन की मौत हो गई है। अशोक कुमार नाम बताया कि उसे बताया गया है कि नवीन की बाइक को किसी अज्ञात पिकअप चालक ने टक्कर मार दी और हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। 

हिसार सदर थाना पुलिस ने अशोक कुमार के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट करने और हादसे को अंजाम देखकर मौके से फरार होने का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस पिकअप और पिकअप चालक की पहचान करने के लिए हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को संभालने में लगी हुई है। वही अशोक कुमार के इकलौते बेटे की मौत से उसके परिवार में होली के त्योहार पर मातम पसरा हुआ है और तमाम रिश्तेदारियों में भी होली के रंग फीके पड़ गए हैं।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशी कितने रुपए खर्च कर सकता है ?  
Hansi News Today : खरबला गांव में जलती होली में फेंका युवक
दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर नारनौंद क्षेत्र में बड़ा हादसा, महम चौबीसी के गांव के दो युवकों सहित पलवल के युवक की मौत  
Haryana News Today : हिसार में रोडवेज बस से गिरकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र की मौत
Hansi News : फंदे पर लटका मिला किशोर, गांव की ही लड़की को लिखा था लव लेटर
Haryana political News : युवा नेत्री सोनिया दुहन ने भाजपा पर साधा निशाना
सतरोल खाप के चबूतरे से ऐलान : हर गांव की दिल्ली में बनेगी झोपड़ी
Rohtak News Today 
Haryana News Today,
Palwal News Today 
Haryana results, 


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *