---Advertisement---

Hisar News Today : मंगलसूत्र छीनने के मामले में दो गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News Today: Two arrested in case of snatching mangalsutra

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंगल सूत्र और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद

Haryana News Today : थाना आजाद नगर पुलिस ने स्कूटी सवार महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने के मामले में दो आरोपियों खनौरी ,पंजाब निवासी कर्मपाल उर्फ काला और संदीप को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना आजाद नगर में शांति कुंज हिसार निवासी महिला ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा मंगल सूत्र छीनने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि 26 सितंबर की शाम को वह अपनी दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार हो कैमरी रोड रेलवे लाइन पर बने पुल के ऊपर से घर जा रहे थी कि अचानक दो लडके एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो स्कूटी का पीछा करते हुए हमारी स्कूटी के राईट साइड से आए और स्कूटी के बिलकुल साथ मोटरसाइकिल लगा कर उनमें से एक ने जो उस मोटरसाइकिल पे पीछे कि सीट पर बैठा हुआ था उसने मेरे गले में पहना हुआ सोने का मंगल सूत्र जबरदस्ती झटका मारकर छीन लिया और मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार में भाग निकले।

पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना आजाद नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर उपरोक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सोने का मंगल सूत्र और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer