---Advertisement---

Hisar News: विधायक बना कर देखो, अब तक के विधायकों पर भारी नहीं पड़ा तो राजनीति छोड़ दूँगा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News: Try making me an MLA, if I am not able to outperform the MLAs till now then I will quit politics

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेरे मेयर काल की तुलना दूसरे मेयरों के कामों से हो: गौतम सरदाना

Haryana News Today : हिसार विधानसभा सीट से आजाद उम्मीदवार गौतम सरदाना ने कहा है कि मेरे मेयर काल की तुलना दूसरे मेयरों के कामों से होनी चाहिए, ना कि विधायक या मंत्रियों के कामकाज से। मेयर का काम महज सरकार के आदेशों की पालना करना होता है, जबकि विधायक का काम शहर के विकास के लिए बड़े-बड़े प्रोजक्ट बनाना, किसी भी काम को सिरे चढ़ाना या अपने शहरवासियों की बात विधानसभा में उठाना होता है।उन्होंने कहा कि बतौर मेयर शहर के विकास के लिए उन्होंने दर्जनों प्रोजक्ट स्थानीय विधायक/मंत्री को भेजे थे, मगर उन्होंने इन कामों पर कभी गौर नहीं की। जिसके कारण हिसार विकास की दौड़ में पिछड़ गया। गौतम सरदाना अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।आजाद उम्मीदवार गौतम सरदाना ने कहा कि भगवान इस बात का गवाह है कि उन्होंने दिन-रात हिसार की सेवा की है। उन्होंने कहा कि हिसार नगर निगम के इतिहास में सभी मेयर मिलकर जितना काम नहीं कर पाएं होंगे, उससे अधिक काम आपके बेटे, आपके भाई गौतम सरदाना ने किया है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर-घर तक कुड़े की गाड़ी पहुंचाना हो, पड़ाव में गंदगी को समाप्त कर पार्क का निर्माण करवाना हो, सातरोड में स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण, ढढूंर में कचरे के पहाड़ को खत्म करवाना हो, शहर के सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण करवाने, ढंढूर में गौ-अभ्यारण्य का निर्माण करवाने, मुख्य सडक़ों के खंभों पर तिरंगा लाइट लगवाने, सभी चौक-चौराहों को नया रूप-स्वरूप प्रदान करने, शहर के सार्वजनिक चौकों के नाम संत महापरुषों के नाम पर रखने, कूड़ा-कचरा उठाने वाली गाड़ियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने, आधुनिक स्वीपिग झाड़ू मशीन तकनीक से सफाई करवाने, विशेष मार्किंग करके पार्किंग व्यवस्था सुधारने, बस-क्यू-शेल्टर्स का निर्माण करवाने, पेड़ों की छंटाई के लिए मल्टीपर्पज हाइड्रोलिक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने, जगह-जगह सामुदायिक केन्द्रों का निमार्ण करवाने सहित तीन दर्जन से अधिक ऐसे काम हैं, जो अपने आप में मिसाल हैं।शहरवासियों का आर्शीवाद रहा तो करेंगे ये काम:-
इस दौरान आजाद उम्मीदवार गौतम सरदाना ने कहा है कि हिसार में मल्टीस्पेशलिटी सरकारी अस्पताल का निर्माण करवाने, प्रत्येक वार्ड में सी.एच.सी. स्तर के अस्पतालों का निर्माण करवाने, सभी बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाने, शहर के प्रत्येक पार्क में योग व्यायामशाला बनाने, शहर की सभी अवैध कॉलोनियों को वैध करवाने, अम्बेडकर बस्ती के लोगों को मालिकाना हक दिलाने, शहर को जाम मुक्त बनाने, शहर को जलभराव से निजात दिलाने, सीवरेज की नई लाइन बिछाने, हिसार को चरस, गांजा, अफीम, हेरोइन, हीरोइन, स्मैक जैसे सूखे नशे से पूर्ण रूप से मुक्त करवाने, छठ पूजा एवं गणेश विसर्जन के लिए घाटों का निर्माण करवाने, व्यापारियों के लिए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन करने, पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, औद्योगिक क्षेत्र की सडक़ों का निर्माण करवाने, बुजुर्गों, विधवाओं व दिव्यांगों की पैशन 6,000 रुपये की पेंशन व युवाओं को 11, 000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा को समर्थन, सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए विद्यार्थियों विशेष कोचिंग दिलवाने, वीटा बूथ, हरहित स्टोर, राशन डिपुओं जैसी योजनाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागेदारी तय करवाने, शहर की बेटियों को उनके कॉलेज, आईटीआई या दूसरे शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था करने, स्कूल या कॉलेजों के विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक हेल्पलाइन की शुरुआत करने सहित प्रत्येक शहरवासी के विकास के लिए हर संभव कार्य करुगां।

हांसी में रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, 12 वीं कक्षा की छात्रा है पीड़िता

Jind News Today: साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर आरोपित दुबई फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली में उठेगा चानौत टी विवाद का मुद्दा, दो महीने बाद भी नहीं हुआ पेयजल समस्या का समाधान

July 14, 2026
मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

July 13, 2026
छात्रों की आवाज़ दबाने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा, सरकार संसद से सड़क तक हर आवाज़ को कुचल रही है : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार के वादे जुमलों में बदले, कुमारी सैलजा ने राममंदिर में दान चोरी की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई

July 12, 2026
मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद विधायक पर साधा निशाना

मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने साधा निशाना

July 11, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer