Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar PM Kisan Samman Nidhi Yojana : हिसार के 1 लाख 40 हज़ार 633 किसानों के खातों में 30 करोड़ 53 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जारी

0 minutes, 8 seconds Read

Hisar PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment released

Hisar News Today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment released की।  इस अवसर पर हिसार अनाज मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मुख्यातिथि तथा विधायक सावित्री जिंदल व विधायक रणधीर पनिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Hisar PM Kisan Samman Nidhi Yojana : हिसार के 1 लाख 40 हज़ार 633 किसानों के खातों में 30 करोड़ 53 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जारी

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। आज हिसार के भी 1 लाख 40 हज़ार 633 लाभार्थी किसानों के खातों में 30 करोड़ 53 लाख 96 हजार रुपए की सहायता राशि जारी की गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निम्न आय वर्ग की आर्थिक उन्नति वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वर्तमान सरकार के लगभग 11 साल के कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत को नई पहचान मिली है। वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया जैसे महत्वपूर्ण अभियान से सभी वर्गों को लाभ मिला है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया गया है। पहलगाम हमले के दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए पाकिस्तान के भीतर घुसकर किया गया हमला इसका उदाहरण है। आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। हमने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस कार्य में सभी वर्गों की भागीदारी और योगदान होगा।

 

उन्होंने कहा कि देश के लिए गर्व का विषय है कि हमारी अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर बनी हुई है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में किसान हित की अनेक योजनाओं को लागू किया है। आज हरियाणा ऐसा राज्य बन गया है जहां सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती है। इसी प्रकार से भावांतर भरपाई योजना ने भी खेती के जोखिम को कम किया है।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, संजीव रेवड़ी, रामावतार गोयल, पवन गर्ग, ललित शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer