Hisar police arrested with heroin/chitta Piranwali
Hisar News Today : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Hisar police की नशा निरोधक टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव पीरावाली निवासी एक व्यक्ति को काबू कर 7.68 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है।
टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान Hisar police ने गुप्त सूचना पर गांव पीरावाली से संदिग्ध को काबू किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान मंगत सिंह उर्फ मंगू निवासी पीरावाली के रूप में हुई। नियमानुसार पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से पॉलिथीन में 7.68 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।
बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी मंगत सिंह उर्फ मंगू के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। Hisar police मामले की गहनता से जांच कर रही है।
9MM की अवैध पिस्तौल सहित एक काबू,














